back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Sukma Dantewada Encounter: छत्तीसगढ़ में बड़ा एनकाउंटर सुरक्षाबलों ने 16 नक्सलियों को किया ढेर, 2 जवान घायल

छत्तीसगढ़ के सुकमा-दंतेवाड़ा सीमा पर स्थित उपमपल्ली केरलापाल इलाके में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 16 नक्सली मारे गए, जबकि दो जवान घायल हुए हैं।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ के सुकमा-दंतेवाड़ा सीमा पर स्थित उपमपल्ली केरलापाल इलाके में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 16 नक्सली मारे गए, जबकि दो जवान घायल हुए हैं।

कैसे हुई मुठभेड़?

गुप्त सूचना के आधार पर हुआ ऑपरेशन सुरक्षाबलों को नक्सलियों की मौजूदगी की पक्की सूचना मिली थी। 28 मार्च को जिला रिजर्व गार्ड DRG और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने संयुक्त अभियान शुरू किया। 29 मार्च की सुबह से नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है।

मुठभेड़ में जवानों को भी नुकसान

2 जवानों को मामूली चोटें आई हैं, उनकी हालत खतरे से बाहर है। मुठभेड़ स्थल पर अभी भी तलाशी अभियान जारी है। भारी मात्रा में हथियार बरामद मारे गए नक्सलियों के पास से घातक हथियारों का जखीरा मिला है, जिसमें शामिल हैं AK-47, एसएलआर, इनसास राइफल 303 राइफलें, रॉकेट लॉन्चर बीजीएल लॉन्चर और अन्य विस्फोटक सामग्री सुकमा छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में से एक है। इससे पहले नारायणपुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED विस्फोट में एक जवान घायल हुआ था। बीते वर्षों में सुरक्षा बलों ने कई नक्सली हमलों का जवाब दिया और उनकी गतिविधियों को कमजोर किया।

अभियान जारी, सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर

सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी तेज कर दी है। मुठभेड़ स्थल और आसपास के जंगलों में गहन तलाशी अभियान चल रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, नक्सलियों की पहचान की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी। छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान से सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है, जिससे इलाके में शांति स्थापित करने में मदद मिलेगी। फिलहाल मुठभेड़ में घायल जवान को जिला मुख्यालय लाया जा रहा है. जहां से उन्हें हेलीकॉप्टर से बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेजा जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

रायपुर: धार्मिक टिप्पणी के आरोप में JCP अध्यक्ष अमित बघेल गिरफ्तार, कई दिनों से था फरार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी (JCP) के अध्यक्ष अमित बघेल को धार्मिक टिप्पणी के आरोप में गिरफ्तार किया गया...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...