सुल्तानपुर – आज दिनांक- 15 सितंबर को 2024 को रात्रि 8:00 बजे पत्रकार/ अधिवक्ता/ समाजसेवी नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा को एक पीड़ित परिवार (रविंद्र नाथ उम्र 50 वर्ष) का फोन आता है भैया हमें आपातकालीन स्थिति में 2 यूनिट ब्लड चाहिए। किंतु नरेंद्र जिले से दूर होने के कारण तत्काल उन्होंने अपने व्हाट्सएप (सर्च ऑपरेशन का लास्ट पर्सन) ग्रुप पर ब्लड के लिए एक मैसेज पोस्ट किया मैसेज पोस्ट करने के महेज मात्र 10 मिनट के अंदर – अंदर ही “ग्रुप के माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत SI शरद दुबे पीड़ित परिवार की निःस्वार्थ एवं समर्पण भाव से” रक्तदान करने के लिए आगे आए ।
उन्होंने अपने कर्तव्यों व उदारता एवं समर्पण/ निःस्वार्थ सेवा भाव से पीड़ित परिवार को महत्व कुछ मिनटों में रक्तदान करते हुए पीड़ित परिवार की सहायता की।
पीड़ित परिवार का कहना है कि हम पुलिस अधिकारी महोदय जी का जीवन भर ऋणी रहेंगे और पीड़ित परिवार ने बहुत बहुत आभार प्रकट करते हुए कहा कि वह हमारे लिए भगवान है।
पीड़ित परिवार से बात करने से पता चला कि वह A+ ब्लड के दोपहर से परेशान था ऐसे में SI शरद दुबे का दिया गया रक्तदान महादान बना।




