back to top
25.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पति-पत्नी की स्नैचिंग की कहानी… नमस्ते और ठक-ठक गैंग के भी लुटेरे पकड़े गए… अब तक 365 गिरफ्त में

Delhi Crime Gangs: जगतपुरी में एक पति-पत्नी स्नैचिंग करते हुए पकड़े गए हैं। इनकी गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने अब तक 365 स्नैचर्स-लुटेरे पकड़ लिए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। जगतपुरी में एक पति-पत्नी, जो बंटी-बबली की तरह स्नैचिंग कर रहे थे, को पुलिस ने जून में पकड़ा था। पति मारूफ खान पर पहले से 19 केस थे और उसे जेल भेज दिया गया। उसकी पत्नी शाहिदा उर्फ सोनी, जो गर्भवती निकली, उसे पुलिस ने छोड़ दिया। लेकिन 14 अगस्त को शाहिदा फिर से स्नैचिंग करती पकड़ी गई। पुलिस ने उसे सख्त हिदायत देकर छोड़ा।

शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

शाहदरा जिले के DCP सुरेंद्र चौधरी ने इस साल कई बड़े गैंग का भंडाफोड़ किया अबतक 365 स्नैचर्स और लुटेरे पकड़े गए, जिनमें से 40 पर 10 या उससे ज्यादा केस थे। अधिकांश आरोपी 20 से 30 साल की उम्र के हैं, और कुछ नाबालिग भी हैं। ये सभी गरीब परिवारों से आते हैं और स्कूल ड्रॉपआउट हैं। पुलिस ने उनकी निगरानी के लिए इन्हें टैग किया है। इस साल स्नैचिंग की घटनाओं में कमी आई है।

बाहरी बदमाशों की दिक्कत

शाहदरा जिला यूपी के गाजियाबाद और दिल्ली के नॉर्थ-ईस्ट, ईस्ट और सेंट्रल जिले से घिरा है। इस कारण बाहरी बदमाश यहां आकर वारदात करते हैं। 6 अप्रैल को कृष्णा नगर में एक जूलरी शॉप पर कैश और जूलरी गन पॉइंट पर लूटी गई। पुलिस नें 25 किलोमीटर के दायरे में 2000 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज निकाली कई अपराधियों को पकड़ा है, जिनमें यूपी के अमित भूरा गैंग भी शामिल है। उत्तर फ्रदेश के मुजफ्फरमगर के दो लुटेरे और माल को ठिकाने लगाने वाली मेरठ स्थित एक महिला को पकड़ा। 

कुख्यात बदमाश और गैंग

शाहदरा पुलिस ने कई नामी हिस्ट्रीशीटरों को भी पकड़ा है। इनमें अशोक नगर के सुमित उर्फ शिवम, सीमापुरी के अनीस उर्फ बाबू, कल्याणपुरी के हेमंत उर्फ बुग्गा, और सीलमपुर के सैफ मलिक शामिल हैं। इसके अलावा, पुलिस ने रैपिडो राइडर से बाइक लूटने वाले दो सगे भाइयों, एक पति-पत्नी और नाबालिग की टीम, मेरठ के ठक-ठक गैंग, और नमस्ते गैंग के सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है।

5 साल बाद पुलिस के हाथ लगा नमस्ते गैंग 

जावेद उर्फ जेडी इसपर जगतपुरी शाने में मकोका के तहत पांच साल से वॉन्टेड था। इसपर 14 केस दर्ज थे। यह सुबह के समय लूट से पहले पीड़ित को नमस्ते करता था फिर अपने वारदात को अंजाम देता था। स्पेशल स्टाफ ने इसे मई में मुस्ताफाबाद से पकड़ लिया था। 

Advertisementspot_img

Also Read:

मिर्जापुर धर्मांतरण केस: मोबाइल फोल्डर से खुला रैकेट, बुर्का और निकाह के बहाने अमीर महिलाओं को बनाया टारगेट

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। मिर्जापुर धर्मांतरण मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इस बीच नई जानकारी सामने आई है कि इस...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵