back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तत्काल चिकित्सा उपचार के लिए मॉरीशस के पूर्व पीएम को भारत लेकर आया स्पाइसजेट का विमान

नई दिल्ली, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम को स्पाइसजेट द्वारा संचालित एक विशेष चिकित्सा निकासी उड़ान से राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना किया गया है। निजी वाहक स्पाइसजेट की उड़ान मॉरीशस के पूर्व पीएम को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में तत्काल चिकित्सा के लिए नई दिल्ली लेकर आई। स्पाइसजेट ने गुरुवार को एक बयान में कहा, स्पाइसजेट ने अपने बी 737 विमान का इस्तेमाल सर सीवोसागुर रामगुलाम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, पोर्ट लुइस, मॉरीशस से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उड़ान (एसजी-9116) संचालित करने के लिए किया। वापसी चरण के लिए, उड़ान तिरुवनंतपुरम के माध्यम से संचालित की गई। कंपनी ने कहा कि महत्वपूर्ण चिकित्सा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए, स्पाइसजेट ने किसी भी आपातकालीन स्थिति को पूरा करने के लिए तीन डॉक्टरों, एक पैरामेडिक और वेंटिलेटर के साथ ही ऑक्सीजन सिलेंडर और दवाओं के साथ एक टीम सहित पूरी चिकित्सा सुविधाओं और विशेष उपकरणों की सुविधा प्रदान की। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵