back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महाराष्ट्र और झारखंड में पिता की सियासत पर खतरा बने इन नेताओं के बेटे-बेटियां, विधानसभा चुनाव में आमने सामने

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा के चुनाव नजदीक आ गए हैं। अबकी बार कुछ ऐसे भी नेता हैं, जिनके खिलाफ उनके ही बेटे-बेटियां चुनावी मैदान में खड़े हो गए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हमारे देश की राजनीति में अक्सर देखा गया है कि बेटे-बेटियां अपने पिता की सियासी विरासत को आगे बढ़ाते हैं। राजनीतिक परिवार के बेटे-बेटियों को कभी भी बगावत करके अपने ही पिता के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरते हुए नहीं देखा है। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, 1 परिवा महाराष्ट्र और 2 परिवार झारखंड के ऐसे हैं, जिनके बेटे और बेटी अपने ही पिता के खिलाफ चुनावी मैदान में उतर गए हैं। इस खबर में हम इन लोगों के बारे में विस्तार से जानेंगे।र

महाराष्ट्र की अहेरी विधानसभा सीट से पिता-पुत्री आमने सामने

महाराष्ट्र की अहेरी विधानसभा सीट से विधायक आत्रम धर्मतराव के खिलाफ NCP(SP) ने उनकी ही बेटी भाग्यश्री को चुनावी मैदान में खड़ा कर दिया है। भाग्यश्री अहेरी विधानसभा सीट से अपने पिता आत्रम धर्मतराव के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। बता दें कि विधायक आत्रम धर्मतराव पहले शरद पवार की NCP में थे। वह वर्ष 2019 में अहेरी विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर विधायक बने थे। आत्रम धर्मतराव को अहेरी विधानसभा क्षेत्र का बड़ा नेता माना जाता है। लेकिन वर्ष 2023 में बगावत होने के बाद आत्रम धर्मतराव अजित पवार के साथ चले गए थे। जिसके बाद अजित पवार ने एकनाथ शिंदे की सरकार में आत्रम धर्मतराव को कैबिनेट मंत्री बनवा दिया था।    

झारखंड के टुंडी विधानसभा सीट से पिता-पुत्र आमने सामने

झारखंड के टुंडी विधानसभा सीट से विधायक मथुरा महतो के खिलाफ उनके ही बेटे दिनेश ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पर्चा भर दिया है। बता दें कि मथुरा महतो का नाम JMM के बड़े नेताओं में शामिल है। JMM ने मथुरा महतो को टुंडी विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। लेकिन उनके बेटे ने भी टुंडी विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पर्चा भरकर उनकी मुश्किलें बढ़ा दी है।

झारखंड की झरिया विधानसभा सीट से भी पिता पुत्र आमने सामने

झारखंड की झरिया विधानसभा सीट से भी पिता पुत्र चुनावी मैदान में खड़े हैं। JLKM पार्टी के टिकट पर पिता रुस्तम अंसारी झरिया विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में खड़े हैं, तो वहीं उनके बेटे सद्दाम हुसैन निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपने पिता रुस्तम अंसारी के खिलाफ झरिया विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में खड़े हो गए हैं। 

Advertisementspot_img

Also Read:

मंत्री पद छोड़कर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री अब खुद करेंगे मरीजों का इलाज, जिला अस्पतालों के OPD में आएंगे नजर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था में एक अभूतपूर्व और साहसिक कदम उठाया है। जहां...
spot_img

Latest Stories

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...