back to top
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MVA में सीट शेयरिंग विवाद को समय रहते शरद पवार ने कैसे किया हल? कांग्रेस को उठाना पड़ा सीटों का नुकसान

शरद पवार ने कांग्रेस और शिवसेना (UBT) के बीच महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद को समय से सुलझाया। लेकिन इसमें कांग्रेस को सीटों का नुकसान उठाना पड़ा है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए 29 अक्टूबर 2024 को नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में BJP के नेतृत्व वाली महायुति गठबंधन और कांग्रेस के नेतृत्व वाली MVA गठबंधन के बीच सीधी टक्कर है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद दोनों ही गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर काफी खींचतान हुई थी।

कांग्रेस को MVA से सीट बंटवारे में 103 विधानसभा सीटें मिली

सीट बंटवारे को लेकर बीजेपी कांग्रेस के मुकाबले बाजी मारती हुई दिखाई दे रही है। बीजेपी महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों में से 150 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। जबकि कांग्रेस को चुनाव लड़ने के लिए MVA से सीट बंटवारे में 103 विधानसभा सीटें मिली। बता दें कि सीट बंटवारे के दौरान शिवसेना (UBT) के नेता महाराष्ट्र कांग्रेस के नेतृत्व से नाराज थे। शिवसेना (UBT) के नेता का कहना था कि महाराष्ट्र कांग्रेस सीट बंटवारे को लेकर फैसला नहीं कर पा रही है। शिवसेना(UBT) के शीर्ष नेता आरोप लगा रहे थे कि नाना पटोले को सीट बंटवारे को लेकर हमेशा दिल्ली में पार्टी आलाकमान से पूछना पड़ता है। जिससे सीट बंटवारे को लेकर समय बर्बाद हो रहा है। इसके बाद शिवसेना (UBT) और कांग्रेस के बीच महाराष्ट्र की मुंबई विधानसभा सीट और विदर्भ विधानसभा सीट को लेकर भी टकराव हुआ था।       

शरद पवार और उद्धव ने कांग्रेस आलाकमान से सख्त सौदेबाजी की

लेकिन बाद में शरद पवार ने स्थिति को संभाल लिया और MVA में सीट बंटवारे को लेकर अहम भूमिका निभाई, जिससे समय रहते कांग्रेस और शिवसेना (UBT) में सीट बंटवारे को लेकर विवाद सुलझ गया। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, शरद पवार और उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस आलाकमान से सख्त सौदेबाजी की, जिसके कारण कांग्रेस महाराष्ट्र में सीट बंटवारे को लेकर अन्य दलों से पिछड़ गई। वहीं महायुती में एकनाथ शिंदे और अजित पवार BJP आलाकमान से सीधे संपर्क नहीं कर पाई, जिसके कारण महाराष्ट्र में सीट में बंटवारे में BJP के पक्ष में ज्यादा सीटें आई।

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली टॉलीगंज सीट को मिनी मुंबई के नाम से भी जाना जाता है। यह वह सीट...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...