back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सोनिया गांधी और राहुल गांधी को बड़ी राहत, नेशनल हेराल्ड केस में ED की चार्जशीट पर कोर्ट का सुनवाई से इनकार

नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी को बड़ी कानूनी राहत मिली है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी को बड़ी कानूनी राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने साफ कहा कि FIR के बिना मनी लॉन्ड्रिंग की जांच और अभियोजन कानूनी रूप से वैध नहीं है। यह फैसला 16 दिसंबर 2025 को सुनाया गया। हालांकि कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि ED चाहे तो जांच जारी रख सकती है, लेकिन मौजूदा स्थिति में चार्जशीट पर सुनवाई नहीं हो सकती।

FIR के बिना जांच को कोर्ट ने बताया अवैध

राउज एवेन्यू कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) के तहत जांच शुरू करने से पहले संबंधित अपराध में FIR का होना जरूरी है। कोर्ट के मुताबिक, इस मामले में अब तक CBI ने कोई FIR दर्ज नहीं की है, जबकि ED ने बिना FIR के ही ECIR दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई, जो कानून के अनुरूप नहीं है। अदालत ने कहा कि FIR के अभाव में न सिर्फ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच, बल्कि उससे जुड़ी अभियोजन शिकायत भी बनाए रखने योग्य नहीं है।

चार्जशीट में कई बड़े नाम थे शामिल

ED की चार्जशीट में सोनिया गांधी, राहुल गांधी के अलावा सैम पित्रोदा, सुमन दुबे सुनील भंडारी, यंग इंडियन, डोटेक्स मर्चेंडाइज प्राइवेट लिमिटेड जैसे कई नाम शामिल किए गए थे। कांग्रेस की ओर से दलील दी गई कि यह मामला राजनीतिक बदले की कार्रवाई है, जबकि ED का दावा है कि यह एक गंभीर आर्थिक अपराध है। ED का आरोप है कि कांग्रेस नेताओं ने साजिश के तहत एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) की करीब 2000 करोड़ रुपये की संपत्तियों पर कब्जा करने के लिए इसे सिर्फ 50 लाख रुपये में प्राइवेट कंपनी ‘यंग इंडियन’ के जरिए अधिग्रहित किया। ED के मुताबिक, यंग इंडियन में 76% हिस्सेदारी सोनिया गांधी और राहुल गांधी के पास है।

कोर्ट ने क्या साफ किया?

कोर्ट ने अपने आदेश में साफ कहा कि यह फैसला आरोपों के गुण-दोष (मेरिट्स) पर नहीं है। अदालत ने न तो आरोपों को सही ठहराया और न ही खारिज किया, बल्कि सिर्फ कानूनी प्रक्रिया की वैधता पर फैसला दिया है। कोर्ट के इस फैसले को सोनिया गांधी और राहुल गांधी के लिए अहम कानूनी राहत माना जा रहा है। हालांकि मामला पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, लेकिन मौजूदा आदेश से ED की कार्रवाई को बड़ा झटका जरूर लगा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिशंकर अय्यर का बयान, कहा- राहुल गांधी को INDI गठबंधन छोड़ना चाहिए, ममता दीदी या कोई सीनियर नेता संभालें कमान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने एक बार फिर राजनीतिक हलचल बढ़ाते हुए कहा कि राहुल गांधी को इंडिया गठबंधन (INDI)...
spot_img

Latest Stories

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...