social-media-activist-arrested-for-defamatory-content
social-media-activist-arrested-for-defamatory-content

मानहानिकारक कन्टेंट के आरोप में सोशल मीडिया एक्टिविस्ट गिरफ्तार

चेन्नई, 14 जून (आईएएनएस)। लोकप्रिय सोशल मीडिया कमेंटेटर और अन्नाद्रमुक और भाजपा के समर्थक किशोर के स्वामी पर चेन्नई सिटी पुलिस ने द्रमुक नेताओं और पूर्व मुख्यमंत्रियों सी.एन. अन्नादुरई और एम. करुणानिधि के बारे में गलत कॉन्टेंट प्रसारित करने आरोप लगाया गया है। साथ ही मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के बारे में भी सोशल मीडिया पर गलत कंटेंट प्रसारित करने के लिए किशोर को गिरफ्तार किया गया है। सोशल मीडिया पर मुख्य रूप से ट्विटर पर महिला पत्रकारों के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक सामग्री पोस्ट करने के लिए उन्हें पहले दो बार गिरफ्तार किया गया था। सोशल मीडिया एक्टिविस्ट को उनकी पिछली दो गिरफ्तारियों के दौरान तुरंत रिहा कर दिया गया था। किशोर के स्वामी को शंकर नगर पुलिस ने सोमवार को कांचीपुरम जिले के आईटी प्रभारी रविचंद्रन की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया, जो 10 जून को दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता ने पुलिस के समक्ष अपनी याचिका में आरोप लगाया था कि सोशल मीडिया कार्यकर्ता ने पूर्व मुख्यमंत्रियों और तमिलनाडु के अत्यधिक सम्मानित नेताओं, स्वर्गीय सी एन अन्नादुरई और एम. करुणानिधि के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। याचिकाकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि वर्तमान मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के लिए भी अपमानजनक कंटेंट प्रसारित किया गया है। चेन्नई पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि किशोर के स्वामी को आईपीसी की धारा 153, 505 (1) (बी) और धारा 505 (1) (सी) के तहत गिरफ्तार किया गया है। उसे एक मजिस्ट्रेट के आवास में पेश किया गया और उसने किशोर के स्वामी को 28 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वह चेंगलपेट्टू उप जेल में बंद है। --आईएएनएस एमएसबी/एएनएम

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in