back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना कर्फ्यू में दुकानें बंद, ऑनलाइन कंपनियों की चांदी

-सुबह चहल-पहल, दोपहर में सन्नाटा नगांव(असम), 17 मई (हि.स.)। कोरोना कर्फ्यू में दुकानें बंद होने से शहर के साथ जिला में कारोबार पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। बाहरी राज्यों की बड़ी कंपनियों द्वारा लोगों की मांग पर उन्हें ऑनलाइन सामान भेजा जा रहा है। कोरोना कर्फ्यू में जहां आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खोलने की अनुमति है। वहीं, ऑनलाइन कारोबार पर प्रतिबंध न लगने से इसका सीधा असर स्थानीय कारोबारियों पर पड़ा है। कारोबारियों का कहना है कि कोरोना के कारण विवाह, जन्मदिन, शगुन सहित अन्य त्योहारी सीजन में भी कारोबार नहीं है। जबकि, बड़ी कंपनियां लोगों को ऑनलाइन शॉपिंग से समान घर पहुंचा कर चांदी काट रही हैं। कपड़ा और स्वर्णाभूषण दुकानदारों का कहना है कि अक्षय तृतीया के साथ ईद का त्योहार होने पर कारोबारियों को घरों में बैठ कर निराश होना पड़ा है। स्थानीय कारोबारियों पर मंदी की मार पड़ रही है। आयकर विभाग से जुड़े एक कारोबारी का कहना है कि ऑनलाइन खरीदारी से न केवल स्थानीय कारोबारियों को नुकसान हो रहा है वहीं सरकार को भी नुकसान हो रहा है। क्योंकि सभी कारोबारी सरकार को टैक्स अदा करते हैं। जबकि, ऑनलाइन कंपनियां टैक्स अदा नहीं करती हैं। एक अन्य व्यापारी के अनुसार पिछले साल के कोरोना संक्रमण की मार से हम अभी उबर नहीं पाए थे। ऐसे में कोरोना की दूसरी लहर में हमारा व्यापार पूरी तरहर से चौपट हो गया। उन्होंने बताया कि शाम के समय शहर में अच्छा व्यापार होता था, किंतु दुकान बंद होने से आर्थिक संकट गहराने लगा है। उन्होंने बताया कि संक्रमण को कम करने के लिए बंदी जरूरी है, लेकिन सरकार की गाइडलाइन के अनुसार धंधा चलाया जा सकता है। पूरे असम के साथ नगांव में भी कोरोना कर्फ्यू का असर देखने को मिल रहा है। शहर के सभी सार्वजनिक स्थलों के साथ पूरे शहर में दोपहर 11 बजे के बाद चहल कदमी बंद हो जाती है। सुबह चहल-पहल और दोपहर में सन्नाटा पसर जाता है। शहरी कस्बों के चौक-चौराहे एवं बाजार में आवश्यक सामग्रियों को छोड़ अन्य सभी दुकानें बंद हैं। पुलिस सड़कों पर सख्ती दिखा रही है। शहर में तफरी के लिए वाहन लेकर निकले लोगों के वाहनों का चालान भी किया जा रहा है। सुबह के समय आवश्यक सामग्रियों की खरीदारी के लिए मिली छूट के दौरान सड़कों व बाजार में थोड़ी चहल-पहल देखने को मिल रही है, लेकिन दोपहर बाद पूरे शहर में सन्नाटा पसर जाता है। नगांव जिले में भी कोरोना की महामारी अपने पूरे सबाब पर है। आंकड़ा 300 के पार है। इसको ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन की तरफ से आनंदराम ढकियाल फुकन महाविद्यालय में भी सैकड़ों बिस्तरों वाला कोविड अस्पताल बनाया जा रहा है जो कि अगले दो-चार दिन में शुरू हो जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/असरार/अरविंद

Advertisementspot_img

Also Read:

प्रियंका चतुर्वेदी ने AI और सोशल मीडिया को दी चेतावनी, महिलाओं के खिलाफ अश्लील कंटेंट पर X और Grok पर कार्रवाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शिवसेना (UBT) की राज्यसभा सांसद और महिला अधिकारों की कट्टर समर्थक प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ फैलाए...
spot_img

Latest Stories

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...