नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने देश के घटते फर्टिलिटी रेट पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि हर किसी को कम से कम तीन बच्चे पैदा करने चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की जनसंख्या वृद्धि दर 2.1 प्रतिशत से नीचे नहीं जानी चाहिए, यह समाज के अस्तित्व के लिए खतरनाक है। उन्होंने कहा कि दुनिया के कई समाज कम जनसंख्या की वजह से लुप्त हो चुके हैं। ये बातें मोहन भागवत ने कुठाले कुल सम्मेलन में कही। हालांकि, मोहन भागवत जब ये बात कह रहे हैं तब भारत दुनिया की सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश बन गया है और इसे लेकर अब शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने उनसे सवाल किए हैं।
शिवसेना नेता सांसद संजय राउत ने साधा निशाना
संजय राउत ने कहा कि तीन बच्चे पैदा करने का सुझाव RSS प्रमुख को सबसे पहले बीजेपी के नेताओं को देना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘मोहन भागवत देश की जनसंख्या को लेकर चिंतित हैं। देश की आबादी लगभग 150 करोड़ तक पहुंच गयी है। संजय राउत ने भागवत से पूछा कि वह और कितनी जनसंख्या बढ़ाना चाहते हैं।’
उनको मुसलमानो के ज्यादा बच्चे पैदा करने पर भी खतरा
संजय राउत ने आगे कहा कि इस प्रकार के बयान मोहन भागवत को पहले बीजेपी के लोगों को जनसंख्या के बारे में सलाह देनी चाहिए, उन्होंने कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार समान नागरिक संहिता(यूसीसी) लाना चाहती है, केंद्र सरकार परिवार कल्याण योजना लागू कर रही है, और भाजपा आरएसएस को मुसलमानों के ज्यादा बच्चे पैदा करने पर भी उन्ही को खतरा लगाता है वहीं दूसरी और आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत जनसंख्या बढ़ाने की बात करते है ।
क्या देश में रोजगार की व्यवस्था हैं? क्या लोगों के लिए घर है, संजय राउत ने पूछा, ‘RSS नेता यह बताएं कि किसानों को फसलों पर सही दाम मिल रहा है या नहीं? और वो देश में शिक्षा, महिलाओं के लिए सुरक्षा, बेरोजगारों के लिए रोजगार जैसे विषयों पर बात क्यों नहीं करना चाहते हैं?’
बांग्लादेश में हिंदूओं पर हो रहे अत्याचार पर भी बात की
बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ते आत्याचार और वहां के माहौल के सवाल पर बोलते हुए संजय राउत ने सीधे तौर पर पीएम मोदी पर गंभीर आरोप लगा दिए और कड़ी आलोचना की। संजय राऊत ने कहा कि सरसंघचालक मोहन भागवत वरिष्ठ हैं, उनका सम्मान किया जाता है, उनकी एक विचारधारा है, लेकिन म्यांमार, कनाडा, नेपाल में भी हिंदू खतरे में हैं। अगर देश के कई हिस्सों में हिंदू खतरे में हैं तो इसका कारण नरेंद्र मोदी की नीति है। नरेंद्र मोदी के कारण दुनिया भर के हिंदू खतरे में हैं। बांग्लादेश में हिंदुओं की रक्षा नहीं हो सकी. हमारे पड़ोसी देशों से रिश्ते खराब हो गए हैं।




