back to top
19.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

किसानों के लिए नहीं खुलेगा शंभू बॉर्डर, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की बॉर्डर खोलने की मांग वाली याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने शंभू बॉर्डर खोलने की मांग वाली याचिका खारिज करते हुए कहा कि इस मामले में पहले ही एक याचिका लंबित है। एक ही मामले पर अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई नहीं हो सकती है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली कूच की जिद पर अड़े आंदोलनकारी किसानों के लिए शंभू बॉर्डर नहीं खुलेगा। सुप्रीम कोर्ट ने शंभू बॉर्डर सहित पंजाब के बंद नेशनल हाइवेज को खोलने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि इस मामले में पहले से ही एक याचिका लंबित है, इसलिए नई याचिका पर सुनवाई नहीं हो सकती।

पंजाब निवासी गौरव लूथरा की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। इसमें केंद्र सरकार, पंजाब सरकार और हरियाणा सरकार को सीमाएं खोलने का निर्देश देने की मांग की गई थी। इस याचिका में तर्क दिया गया था कि बॉर्डर बंद करना मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है।

शंभू बॉर्डर से जुड़ी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इसी मुद्दे पर उसके समक्ष पहले से ही एक जनहित याचिका लंबित है और मामले में कुछ पहल की गई है। शीर्ष अदालत ने कहा कि मामला पहले से ही अदालत में लंबित है और वे एक ही मुद्दे पर बार-बार याचिकाओं पर विचार नहीं कर सकते। इस याचिका में पंजाब के राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर अवरोधों को तत्काल हटाने और आम जनता के लिए सुगम यातायात सुनिश्चित करने की बात कही गई थी।

दिल्ली कूच की कोशिश में 9 किसान हुए थे घायल

गौरतलब है कि रविवार 8 दिसंबर को 101 किसानों के समूह ने फिर से दिल्ली कूच का प्रयास किया था। इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच झड़प की घटनाएं सामने आई थीं। पंजाब सीमा पर हरियाणा के सुरक्षा बलों ने किसानों को रोक दिया था। इस दौरान सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों की भीड़ को तितर-बितर करने आंसू गैस और पानी की बौछार की थी। किसान नेताओं का कहना था कि पुलिस के इस बल प्रयोग में 9 किसान घायल हुए हैं, जिनमें से एक किसान को चंडीगढ़ के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। 

किसान संगठनों की बैठक में तय होगी आगे की रणनीति

फिलहाल किसानों ने दिल्ली कूच की योजना को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है। अब आगे की रणनीति के लिए आज किसान संगठनों की बैठक होनी है, जिसमें आगे की रणनीति तय होगी। पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा विरोध के लिए अगली कार्रवाई की रूपरेखा तैयार करेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

मायावती ने UGC नियमों पर SC के फैसले का स्वागत किया, सवर्णों के न्यायपूर्ण प्रतिनिधित्व पर जताई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने 13 जनवरी...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...