back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तुर्किए और अजरबैजान के साथ संबंधों पर शाहनवाज हुसैन का बड़ा बयान, कहा-जो देश पाकिस्तान का यार…

भारत-पाकिस्तान के तनाव के बीच तुर्किए और अजरबैजान के पाकिस्तान का खुलकर समर्थन करने पर भारत में लगातार तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान और भारत में आए तनाव के दौरान तुर्किए और अजरबैजान ने पाकिस्तान का खुलकर समर्थन किया है। जिसमें दोनों देशों ने ऑपरेशन सिंदूर को गलत बताते हुए पाकिस्तान का साथ दिया था। इस बीच देशों की एकजुटता पर भारत में तीखी प्रतिक्रिया मिलने को मिल रही है जिसमें अब बीजेपी के नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कड़ी प्रतिक्र‍िया देते हुए बड़ा बयान सामने आया है। 

जो देश पाकिस्तान का यार है, वो भारत के लिए गद्दार है

भारत-पाकिस्तान सैन्य टकराव के दौरान तुर्किए और अजरबैजान ने खुलकर पाकिस्तान का समर्थन दिया, अब शाहनवाज हुसैन का बड़ा बयान सामने आया है। एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, जो देश पाकिस्तान का यार है, वो भारत के लिए गद्दार है। तुर्किए और अजरबैजान ने हमारे 40 करोड़ भारतीयों के दिल को चोट पहुंचाई है। इसलिए अब भारत सरकार सख्त कदम उठाने जा रही है। अब आतंक को साथ देनेवालों को जवाब मिलेगा। 

…और शुरू हो गया बॉयकॉट

अब दोनों देश सैन्य टकराव में पाकिस्तान के लिए एक साथ आ गए है। जिसके बाद भारत में तुर्किए और अजरबैजान का बॉयकॉट शुरू कर दिया गया है। जिससे सोशल मीडिया पर अजरबैजान और तुर्किए के बॉयकॉट की बाढ़ सी आ गई है। अब भारत के ऑनलाइन ट्रैवल कंपनियों ने दोनों देशों की पैकेजों का प्रचार या बिक्री पर रोक लगाने का फैसला किया है। इसमें भारतीय व्यापारी भी एकजुट होकर इसका हिस्सा बन रहे है। बता दे कि, 22 अप्रैल को पहलगाम में 26 लोगों की हत्या के बाद भारत ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने ऐलान किया था। जिसके बाद पीओके के 9 आतंकी ठिकानों को मिट्टी में मिलाने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए कार्रवाई की गई थी। 

Advertisementspot_img

Also Read:

बांग्लादेश की नई सरकार में धार्मिक विविधता: एक हिंदू और एक बौद्ध मंत्री को मिली जगह

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बांग्लादेश में तारिक रहमान ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके साथ कई मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की।...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵