नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सैमसंग कंपनी ने हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों के बीच सामझौता हो गया है। इसके बाद तमिलनाडु स्थित प्लांट पर कर्मचारियों ने वापस लौटने का फैसला किया है। कंपनी ने हर महीने कर्मचारियों को 5000 रुपये इंसेंटिव देने की घोषणा की है। यह नियम अक्टूबर 2024 से लागू हो जाएगा और मार्च 2025 तक जारी रहेगा।
उद्योग मंत्री ने किया पोस्ट
राज्य के उद्योग मंत्री टीआर बी राजा ने एक पोस्ट में कहा कि “हमने मैनेजमेंट और कर्मचारियों के साथ करीब 12 घंटों तक बात की। हम कंपनी के मैनेजमेंट की सराहना करते हैं। साथ ही कर्मचारियों के भी धन्यवाद देते हैं जिन्होंने बातचीत में बढ़ चढ़कर भाग लिया।”
9 सितंबर से हड़ताल पर थे कर्मचारी
सैमसंग कंपनी के इस प्लांट में करीब 1750 कर्मचारी काम करते हैं। यह लोग 9 सितंबर से हड़ताल पर थे और मांग कर रहे थे कि उनके वेतन में बढ़ोतरी कर दी जाए। काम के घंटे बेहतर किए जाएं और उनकी यूनियन को सीटू की मान्यता प्रदान की जाए। इस मामले में रैली निकाल रहे करीब 900 हड़ताली कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया था। हालांकि अभी भी कई कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं। उनका कहना है कि उनकी मांगे पूरी नहीं की गईं।
कर्मचारियों को दी गईं हैं यह सुविधाएं
इस समझौते के तहत कर्मचारियों को जीवन बीमा, पैटरनिटी लीव, मील अलाउंसिस और कैश रिवार्ड की सुविधा दी गई है। इसके अलावा कर्मचारियों को गर्मी से बचाने के लिए कैनोपी, अपग्रेडिड लॉकर, नया मेडिकल सेंटर और कैफिटएरिया का मेन्यू अपग्रेड करने की सुविधा दी गई है।
कर्मचारियों ने की थी इतना वेतन बढ़ाने की मांग
कर्मचारियों ने यह मांग भी की थी कि उनके वेतन 25000 से बढ़ाकर 36000 कर दिया जाए। इसके अलावा कर्मचारी सीटी समर्थित यूनियन की मांग कर रहे हैं। सामने आ रही रिपोट्स के अनुसार सैमसंग का मैनेजमेंट और हड़ताल कर रहे कर्मचारी जल्द ही किसी समझौते पर पहुंच जाएंगे।





