इस्तांबुल, 29 मार्च (आईएएनएस)। रूस का प्रतिनिधिमंडल यूक्रेन के साथ शांति वार्ता के लिए सोमवार को तुर्की के सबसे बड़े शहर इस्तांबुल पहुंचा है। ये सूचना सीएनएन तुर्क प्रसारक ने दी। उन्होंने कहा, रूस के प्रतिनिधियों को लेकर विमान अतातुर्क हवाई अड्डे पर उतरा, जो विशेष रूप से राजनयिक मिशनों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने तुर्की के राजनयिक सूत्रों के हवाले से कहा, वार्ता मंगलवार सुबह शुरू होने की उम्मीद है। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन और उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन ने इस्तांबुल में अगले दौर की वार्ता आयोजित करने पर सहमति व्यक्त की। एर्दोगन ने आगे कहा कि तुर्की इस प्रक्रिया के दौरान हर संभव तरीके से योगदान देना जारी रखेगा। अब तक, रूस और यूक्रेन ने बेलारूस में तीन दौर की वार्ता की है और उनका चौथा सत्र एक वीडियो कॉन्फ्रें स के जरिए हुआ था। –आईएएनएस एसएस/आरएचए




