back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बेंगलुरु में बिहार की युवती की गला रेतकर हत्या, रूममेट के एक्स-बायफ्रेंड ने दिया वारदात को अंजाम, MP से अरेस्ट

प्राइवेट फर्म में बिजनेस एसोसिएट के रूप में काम करती थी मृत युवती

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बेंगलुरु में एक 24 वर्षीय युवती की उसकी रूममेट के एक्स बॉयफ्रेंड ने चाकू मारकर हत्या कर दी। इसके 24 घंटों के बाद पुलिस ने आरोपी को मध्य प्रदेश (एमपी) से गिरफ्तार कर लिया है। युवती बिहार की रहने वाली थी और एक प्राइवेट फर्म में काम करती थी और पीजी में रह रही थी।

आरोपी को गिरफ्तार करके बेंगलुरु लेकर आया गया है

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करके बेंगलुरु लेकर आया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी अभिषेक भोपाल का रहने वाला है और अभी बेरोजगार है। वहीं मृतका की पहचान बेंगलुरु के कोरमंगला में रहने वाली कृति कुमारी के रूप में हुई है। मंगलवार रात 11 बजे उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, युवती एक प्रोजेक्ट बेस कंपनी में बिजनेस डेवलपमेंट एसोसिएट के रूप में काम कर रही थी।

रूममेट के साथ रिलेशनशिप में था आरोपी

पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले अपनी रूममेट के साथ रिलेशनशिप में था। उसने अपनी गर्लफ्रेंड को बताया कि उसने काम शुरू कर दिया है, लेकिन उसने इस रिलेशनशिप को खत्म करने के लिए झूठ कहा था।

पुलिस के अनुसार, जब भी आरोपी पीजी में अपनी गर्लफ्रेंड से बात करने जाता था और उसकी बहस होती थी तो कृति बीच में आ जाती थी। कृति मार्च से इस पीजी में रह रही थी और अपनी रूममेट से आरोपी के साथ रहने से मना करती थी। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर अभिषेक की पहचान की। अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है और आशंका जताई है कि वह भाग गया है।

कोरमंगला पुलिस और दक्षिण पूर्व डिवीजन की डीसीपीने किया दौरा 

कोरमंगला पुलिस और दक्षिण पूर्व डिवीजन की डीसीपी सारा फातिमा ने सूचना के बाद घटनास्थल का दौरा किया। जिसके बाद अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज का इस्तेमाल कर संदिग्ध पर नजर बनाए रखा। बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त बी दयानंद ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए तीन विशेष टीमें गठित की।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

एयरपोर्ट पर नमाज को लेकर मचा बवाल: वीडियो देखकर आगबबूला हुई BJP, कहा- हाई सिक्योरिटी में ये कैसे हुआ?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Kempegowda International Airport) के टर्मिनल-2 से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...