back to top
33.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुजफ्फरनगर में कांवड़ियों ने जमकर मचाया उत्पात, गाड़ियों में की तोड़फोड़, पुलिस कर रही मामले की जांच

मुजफ्फरनगर में कांवड़ियों ने एक कार चालक को जमकर पीट दिया और कार में तोड़फोड़ मचा दी। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर (muzaffarnagar) के छप्पर थाना क्षेत्र स्थित NH-58 पर कांवड़ यात्रा के दौरान भारी विवाद हो गया। कांवड़ियों ने एक गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ कर दी और सड़क जाम कर दिया। बताया जा रहा है कि कार की टक्कर से कांवड़ खंडित हो गई। जिसके बाद कांवड़ियों ने हंगामा और कार में तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद कांवड़ियों ने सड़क पर जाम लगा दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर कांवड़ियों को शांत कराया।

रामपुर तिराहे का है मामला


दरअसल ये पूरा मामला छप्पर धाना क्षेत्र के रामपुर तिराहे के पास नेशनल हाईवे 58 की है। जहां एक कार की टक्कर लगने से कांवड़ खंडित हो गई। जिसके बाद गुस्साए कांवड़ियों ने कार में जमकर तोड़फोड़ मचा दी। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे कार चालक को गुस्साये कांवड़ियों से बचाया। वहीं कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

पुलिस कर रही मामले की जांच


मुजफ्फरनगर (muzaffarnagar) के सीओ सदर राजू राव ने बताया कि थाना छप्पर कट के पास पुलिस को सूचना मिली कि कुछ कांवड़ियों ने लक्ष्मीपुर प्लाजा के पास कार में बैठे लोगों से मारपीट की है। जानकारी के मुताबिक उनकी कार से कांवड़ टच हो गई थी। फिलहाल हम मामले की जांच कर रहे हैं। सभी कुछ कंट्रोल में है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर हमने कब्जे में ले ली है। घटना की जांच कर रहे हैं।

कांवड़ टच हो जाने पर कांवड़ियों ने की मारपीट


वहीं इस संबंध में प्रत्यक्षदर्शी होटल संचालक ने बताया कि कुछ लोग हमारे यहां चाय पी रहे थे। तभी गाड़ी पीछे कांवड़ से टच हो गई। जिसके बाद वहां मौजूद कांवड़ियों ने गाड़ी को पकड़ लिया और जाम लगा दिया। होटल संचालक ने आगे बताया कि कांवड़ियों ने गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की और कार चालक से भी मारपीट की। जिसकी वजह से कार सवार युवक घायल हो गया। जिसे अस्पताल भेजा गया है।


अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

राकेश टिकैत की युवा कार्यकर्ताओं से अपील, कहा- धरना देना है तो बोरिया-बिस्तर बांधो, 72 घंटे तक नहीं लौटना

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुजफ्फरनगर में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने युवा कार्यकर्ताओं को धरना और प्रदर्शन के महत्व...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...