back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत में सड़क दुर्घटना के 30% पीड़ि‍तों की जीवनरक्षक इलाज के अभाव में होती है मौत, लोकसभा में सामने आया सच

सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर भारत का रिकॉर्ड इतना 'गंदा' है कि उसे विश्व सम्मेलनों में अपना चेहरा छिपाना पड़ता है।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क। सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर भारत का रिकॉर्ड इतना ‘गंदा’ है कि उसे विश्व सम्मेलनों में अपना चेहरा छिपाना पड़ता है। सदन में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि उनके मंत्रालय के तमाम प्रयासों के बावजूद सड़क दुर्घटनाएं कम नहीं हुई हैं बल्कि बढ़ी हैं। 

गडकरी ने कहा कि जब तक समाज एकजुट नहीं होगा, इंसान का व्यवहार नहीं बदलेगा और कानून का डर नहीं होगा, तब तक सड़क दुर्घटनाओं पर काबू नहीं पाया जा सकेगा। उनके मुताबिक देश में सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है और हर साल ऐसे हादसों में 1.7 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो जाती है। गडकरी ने कहा कि इतने सारे लोग न तो युद्ध में मरते हैं, न कोविड में और न ही दंगों में।

विश्व सम्मेलनों में जाता हूं तो अपना चेहरा छिपा लेता हूं – गडकरी 


उन्होंने कहा कि जब मैं विश्व सम्मेलनों में जाता हूं तो अपना चेहरा छिपा लेता हूं। हमारे पास (दुर्घटनाओं का) सबसे गंदा रिकॉर्ड है। उन्होंने सांसदों से सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अपने स्तर पर प्रयास करने और परिवहन विभाग की मदद से स्कूलों आदि में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने को कहा। गडकरी के मुताबिक, नीति आयोग की रिपोर्ट है कि सड़क दुर्घटना के 30 फीसदी पीड़ित जीवनरक्षक इलाज के अभाव में मर जाते हैं। इसलिए इलाज के लिए कैशलेस योजना शुरू की गई है। यह पायलट प्रोजेक्ट उत्तर प्रदेश में शुरू किया जा रहा है, जिसके बाद इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने भारत में ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने की प्रणाली में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया। 

उन्होंने कहा कि दुनिया में वह देश जहां ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना आसान है वह भारत है। हम इसमें सुधार कर रहे हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदस्यों से सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और समाज को जागरूक करने के लिए प्रयास करने को कहा।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में बाइकर को कुचलने वाले नाबालिग के पिता ने जताया गहरा दुख, मांगी माफी, बोले- बेहद बेहद शर्मिंदा हूं

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली में 23 वर्षीय बाइक सवार को कुचलने के मामले में आरोपी नाबालिग के पिता ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...