back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, May 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कौन हैं राम जनम यादव? जो बने बरेली के नए सिटी मजिस्ट्रेट, अलंकार अग्निहोत्री के निलंबन के बाद मिली जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश सरकार ने बरेली में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। एसडीएम सदर राम जनम यादव को बरेली का नया सिटी मजिस्ट्रेट प्रभारी नियुक्त किया गया है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने बरेली में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। एसडीएम सदर राम जनम यादव को बरेली का नया सिटी मजिस्ट्रेट प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी उन्हें नगर मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के निलंबन के बाद सौंपी गई है। आदेश मिलते ही राम जनम यादव ने तत्काल प्रभाव से पदभार संभालकर कामकाज शुरू कर दिया है।

शासन का त्वरित फैसला

कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर फोकस अलंकार अग्निहोत्री के निलंबन के बाद शासन ने बिना देर किए प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव किया। सरकार का साफ उद्देश्य है कि बरेली में कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कामकाज पर कोई असर न पड़े, इसी वजह से एसडीएम सदर को ही अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

कौन हैं राम जनम यादव?

राम जनम यादव उत्तर प्रदेश कैडर के 2020 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। वे सिद्धार्थनगर जिले के मूल निवासी हैं और उन्होंने M.Sc गणित की पढ़ाई की है। प्रशासनिक सेवा में आने के बाद उन्होंने कई जिलों में अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं। तहसीलदार से SDM और अब सिटी मजिस्ट्रेट तक बस्ती और गाजियाबाद में नायब तहसीलदार के रूप में सेवाएं दीं, अयोध्या में तहसीलदार के पद पर कार्य किया जून 2021 में पदोन्नति के बाद प्रतापगढ़ में पहली बार SDM बने करीब तीन साल चित्रकूट में SDM के रूप में तैनात रहे वर्ष 2024 से बरेली में SDM के पद पर कार्यरत हैं। अब शासन ने उन्हें SDM के साथ-साथ सिटी मजिस्ट्रेट का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।

अलंकार अग्निहोत्री विवाद क्या है?

यूजीसी नियम और शंकराचार्य मामले से जुड़ा विवाद नगर मजिस्ट्रेट रहे अलंकार अग्निहोत्री ने यूजीसी के नए नियम, और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद व उनके बटुकों के साथ माघ मेले में हुई कथित बदसलूकी से नाराज होकर अपने पद से इस्तीफा दिया था। हालांकि, शासन ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया और पूरे मामले में जांच के आदेश दिए। अलंकार अग्निहोत्री ने सरकार पर ब्राह्मण विरोधी होने का आरोप लगाया। इसके बाद उन्होंने डीएम बरेली अविनाश सिंह पर जबरन रोकने, और प्रलोभन देने जैसे आरोप भी लगाए।

Advertisementspot_img

Also Read:

यूपी पंचायत चुनाव में देरी पर चंद्रशेखर आजाद ने उठाए सवाल, सरकार से जल्द चुनाव कराने की मांग

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव समय पर नहीं होने को लेकर राजनीति तेज हो गई है। Chandrashekhar Azad ने...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Cannes 2026 में Huma Qureshi ने साड़ी में ढाया कहर, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes 2026) से...

DC vs RR Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम में बल्लेबाजों का होगा जलवा या गेंदबाज मचाएंगे कहर?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और...

सफेद बॉडीसूट में वायरल हुआ Sonam Bajwa का हॉट लुक, फैन्स हुए दीवाने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) ने...

DU PG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में पीजी एडमिशन शुरू, जानें आवेदन से लेकर फीस तक पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27...

PBKS vs RCB: धर्मशाला में होगी प्लेऑफ की जंग, जानिए किस टीम का पलड़ा भारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 61वां...

Post Office FD में 5 साल के लिए जमा किए 2 लाख रुपये, मैच्योरिटी पर मिलेंगे करीब 2.90 लाख

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵