back to top
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दूदू हादसे पर भड़के सचिन पायलट बोले-राजस्थान सरकार में न सोच है, न क्षमता; बिहार चुनाव पर भी बोले

राजस्थान के दूदू इलाके में LPG सिलेंडर ट्रक और केमिकल टैंकर के बीच हुए भीषण हादसे के बाद कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने राज्य सरकार पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजस्थान के दूदू इलाके में LPG सिलेंडर ट्रक और केमिकल टैंकर के बीच हुए भीषण हादसे के बाद कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने राज्य सरकार पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बार-बार ऐसे हादसे होना प्रशासन की नाकामी और सरकार की उदासीनता को दिखाता है।

”सरकार का ध्यान जनसेवा पर नहीं”

सचिन पायलट ने कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है। उन्होंने याद दिलाया कि जबलपुर के पास बाघरोड़ा में भी टैंकर विस्फोट हुआ था, जिसमें कई लोगों की जान गई थी। उन्होंने कहा,“सरकार और प्रशासन ने उन घटनाओं से कोई सबक नहीं लिया। बार-बार हादसे हो रहे हैं, लेकिन न यातायात व्यवस्था सुधर रही है और न ही सुरक्षा पर ध्यान दिया जा रहा है।

“इस सरकार में न सोच है, न क्षमता”

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस सरकार में या तो काम करने की सोच नहीं है या फिर क्षमता नहीं है। अस्पतालों में आग लग रही है, बच्चे दवाइयां पीकर मर रहे हैं, सड़कों पर हादसे हो रहे हैं। यह सब सरकार की नाकामी दिखाता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और सरकार को यह सोचना चाहिए कि वे जनसेवा के लिए काम कर रहे हैं या सिर्फ सत्ता में बैठे हैं।

बिहार चुनाव पर बोले सचिन पायलट- बदलाव की हवा चल रही है

राजस्थान के बाद सचिन पायलट ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि बिहार में जनता अब बदलाव चाहती है और विपक्षी गठबंधन को धरातल पर मजबूत समर्थन मिल रहा है। बिहार की जनता मन बना चुकी है। बदलाव निश्चित है। 20 साल से लोग ऊब चुके हैं। हमारा गठबंधन बहुत सक्रिय है और जनता हमारे साथ है। सचिन पायलट ने दावा किया कि 14 नवंबर को बिहार चुनाव परिणामों में गठबंधन को भारी बहुमत मिलेगा। उन्होंने कहा कि सीट शेयरिंग जल्द घोषित की जाएगी और सभी दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे। यह पहला चुनाव होगा जहां जनता सकारात्मक विकल्प और नए नेतृत्व की तलाश में है और इस बार जनता की जीत तय है। दूदू हादसे पर जहां सचिन पायलट ने राजस्थान सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए, वहीं उन्होंने बिहार चुनाव में बदलाव की लहर का दावा किया।

Advertisementspot_img

Also Read:

नाम पूछा और बदल गई नीयत: टोंक में पूर्व BJP सांसद ने मुस्लिम महिला को नहीं दिया कंबल, जानिए क्यों किया भेदभाव

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राजस्थान के टोंक जिले में कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान विवाद खड़ा हो गया। टोंक से पूर्व सांसद Sukhbir Singh Jaunapuria...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...