नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । महाराष्ट्र में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों में है। इसके लिए राजनीतिक पार्टियां और नेता रणनीतिक रुप से सक्रिय हो गए है। चुनाव को लेकर नेताओं के बयान आने भी शुरु हो गए है। इस बीच, विपक्ष ने राज्य में होने वाले आगामी नगर निकाय चुनाव को बैलेट पेपर से कराने की मांग की है।
वही, विपक्ष की इस मांग को जायज बताते हुए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने भी समर्थन किया है। MNS नेताओं का कहना है कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने से इस चुनाव प्रक्रिया पर जनता का भरोसा बढ़ेगा और पारदर्शिता बनी रहेगी।
MNS नेताओं की चुनाव आयुक्त से मुलाकात
MNS नेताओं का एक डेलिगेशन इस संबंध में राज्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात कर चुका है। और इस मामाले में अपनी मांग की सूची भी चुनाव आयुक्त को सौंपी है। इस सूची में वीवीपैट (VVPAT) के इस्तेमाल की भी बात कही गई है।
बता दें कि, VVPAT एक ऐसी तकनीक है जो इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) से वोट डालने के बाद मतदाता को पेपर स्लिप पर उसका वोट दिखाती है, ताकि वह कॅन्फर्म हो सकें कि उनका वोट सही जगह पर गया है।
‘हम चाहते है कि किसी का भी नतीजे पर शक न हो’
MNS नेता शिरीष सावंत ने निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि वोटर लिस्ट में कुछ गड़बड़ी है, जिस पर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि चुनाव पूरी तरह पारदर्शी हों, ताकि किसी को भी नतीजों पर शक न हो।”
शिवसेना UBT गुट भी उठा चुका EVM पर सवाल
गौरतलब है कि, शिवसेना (UBT) गुट भी बीते कई दिनों के लंबे समय से ईवीएम पर सवाल उठा चुका है। शिवसेना यूबीटी गुट भी ईवीएम की बजाय बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग कर रही है। पार्टी का कहना है कि बैलेट पेपर से जनता का भरोसा ज्यादा है और इससे चुनाव प्रक्रिया पर कोई सवाल खड़ा नहीं होगा।




