नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय रेलवे में रोजाना लाखों लोग अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए सफर करते हैं, लेकिन इस यात्रा के बीच रेल से यात्रा करने वाले यात्रियों को रेलवे की ओर से बनाए गए कुछ नियमों का पालन भी करना पड़ता है । जिसमें यह नियम यात्रा शुरू होने से पहले टिकट की बुकिंग से लेकर यात्रा खत्म होने तक मानने होते है। जिनमें नॉर्मल टिकट से लेकर तत्काल टिकट होती है ऐसे में अगर आप भी तत्काल बुकिंग करना चाहते हैं तो इस काम को पहले ही पूरा कर लें इससे आपके कंफर्म टिकट की राह आसान हो जाएगी। जानें कैसे?
रेलवे के जरिए देश में रोजाना करोड़ों लोग सफर करते हैं, इनमें कुछ लोग तो जनरल टिकट बुक करवाते हैं तो कुछ लोग तत्काल में टिकट बुक करवाते हैं। हाल ही में भारतीय रेलवे की ओर से तत्काल बुकिंग करने वाले यूजर्स के लिए नियमों में बदलाव किया गया है। अब तत्काल बुकिंग की सुविधा बहुत से लोगों के लिए बंद हो जाएगी। ऐसे में अगर आप भी तत्काल बुकिंग करना चाहते हैं तो इस काम को पहले ही पूरा कर लें।
अगर आप भी तत्काल बुकिंग करना चाहते हैं तो इस काम को पहले ही पूरा कर लें, अक्सर तत्काल सेवा का इस्तेमाल करते हैं तो फिर यह खबर आपके लिए आपको बता दें अब भारतीय रेलवे की ओर से तत्काल बुकिंग के नियमों में बदलाव कर दिया गया है। जो आनेवाले एक जुलाई से लागू हो जाएंगे। अब कोई भी IRCTC यूजर तत्काल बुकिंग का लाभ तभी ले पाएगा जब उसके अकाउंट से आधार ऑथेंटिकेशन पूरा हो जाएगा।
बता दें, रेलवे के बुकिंग में हो रहे फर्जीवाड़े और फर्जी आईडी के इस्तेमाल को रोकने रेलवे ने यह कदम उठाया है, अब आप ऑनलाइन आईआरसीटीसी वेबसाइट या ऐप के जरिए तत्काल बुकिंग करेंगे तो पहले आधार ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। उसके बाद ही आप तत्काल बुकिंग कर पाएंगे।
बना के रख लें मास्टर लिस्ट
अक्सर देखा जाता है कि, तत्काल बुकिंग करते समय लोग जानकारी भरते रह जाते हैं, और तत्काल टिकट खत्म हो जाती है, ऐसे में अगर आप अपने आईआरसीटीसी अकाउंट में मास्टर लिस्ट बना कर रखते है तो आपको जानकारी दर्ज नहीं करनी होगी। आपको सिर्फ पैसेंजर के नाम क्लिक करना होगा और जानकारी खुद-ब-खुद दर्ज हो जाएगी। इससे अब एक्सट्रा समय बचेगा जिससे आपको कंफर्म टिकट मिलने के चांसेंस बढ़ जाएंगे। बता दें एसी क्लास तत्काल बुकिंग के लिए सुबह 10 बजे पोर्टल खुल जाता है तो स्लीपर के लिए 11 बजे का समय है। वही आप पोर्टल ओपन होने से कुछ देर पहले ही लागिन कर ले तो आपको उस समय दिक्कत नहीं होगी।





