back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Israel Attacks Iran : इजरायल ने ईरान पर फिर किया हवाई हमला, परमाणु ठिकानों से लेकर खामेनेई के घर तक मचा हड़कंप

शुक्रवार रात इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर जोरदार हवाई हमला किया। इस बार निशाने पर ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकाने रहे।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार रात इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर जोरदार हवाई हमला किया। इस बार निशाने पर ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकाने रहे। इजरायली विमानों ने ईरान के इस्फहान शहर में स्थित न्यूक्लियर फैसिलिटी पर भी हमला किया, जिससे कई अहम ढांचों को नुकसान पहुंचा। ईरानी मीडिया के अनुसार, हमले के बाद तेहरान समेत कई शहरों में एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव कर दिए गए। पास्टर स्क्वायर, जहां सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई और राष्ट्रपति का घर है, वहां भारी सैन्य गतिविधि देखी गई।

 इस्फहान और फोर्दो में तेज धमाके

ईरानी समाचार एजेंसी ‘मेहर’ ने बताया कि इस्फहान में जोरदार धमाका हुआ। साथ ही, फोर्दो न्यूक्लियर साइट के पास भी दो बड़े धमाके सुने गए, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई है।

ईरान का बयान – “हम परमाणु हथियार नहीं बना रहे”

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेसेशकियान ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से बात कर कहा कि ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता, और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों को इसकी गारंटी देने को तैयार है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान और इजरायल दोनों के विदेश मंत्रियों से बात की और शांति बनाए रखने की अपील की। वहीं रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने इस हमले की कड़ी निंदा की और इसे खतरनाक कदम बताया।

खामेनेई की चेतावनी – “इजरायल को घुटनों पर ला देंगे”

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई ने टीवी पर कड़ा बयान देते हुए कहा कि “हम इस हमले का जवाब पूरी ताकत से देंगे। इजरायल को घुटनों पर लाकर ही दम लेंगे। हमले के समय यरुशलम में एयर रेड सायरन बजने लगे। इजरायली सेना ने बताया कि यमन से एक मिसाइल दागी गई थी, जिसे इंटरसेप्ट किया गया। धमाकों की आवाजें भी सुनी गईं।

IDF का बयान – “पूरी ताकत से जवाब देंगे”

इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एयाल ज़मीर ने कहा कि सेना पूरी तरह सतर्क है और हर स्थिति का सामना करने को तैयार है। नागरिकों से भी चौकस रहने की अपील की गई है। इजरायल और ईरान के बीच तनाव अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुका है। एक ओर जहां परमाणु ठिकानों पर हमले हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर दोनों देशों के नेता सीधे टकराव की भाषा बोल रहे हैं। अब सारी दुनिया इस टकराव को रोकने के लिए कूटनीतिक प्रयासों की ओर देख रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच करेंसी मार्केट में उथल-पुथल, देखें दोनों देशों में कौन है आर्थिक रूप से मजबूत?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच इजरायल और ईरान आमने-सामने हैं। सैन्य गतिविधियों और आपातकाल की घोषणाओं के बीच दुनिया...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: ना जैकेट की टेंशन, ना पसीने की परेशानी-मार्च में इन 5 डेस्टिनेशन्स पर बनाएं प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मार्च यानी मौसम का वो परफेक्ट...

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...