नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी मंगलवार को लखनऊ में एमपी-एमएलए कोर्ट पहुंचकर सरेंडर किया। राहुल गांधी को एक मानहानि मामले में लखनऊ कोर्ट में सरेंडर होना पड़ा। लेकिन उसके पांच मिनट के बाद उन्हें जमानत मिल गई।
दरअसल, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के कोर्ट में सरेंडर के बाद ही उनके वकील ने कोर्ट में जमानत की याचिका डाली थी। इस दौरान कोर्ट ने 20-20 हजार के दो-दो बॉन्ड भरवा कर उनकी जमानत अर्जी को मंजूर कर लिया गया और राहुल गांधी को जमानत मिल गई।
क्या है पूरा मामला?
कांग्रेस के सीनियर नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भारतीय सेना के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिसको लेकर लखनऊ की एमपी-एमएलए कोर्ट में उनके खिलाफ केस चल रहा था। मामले में कोर्ट ने उन्हें पांच बार समन जारी कर चुका था, लेकिन वे पांचो ही बार गैर हाजिर रहे, जिसके बाद उन् 15 जुलाई की सुनवाई को कोर्ट पहुंचे थे।
सेना पर की थी अपमानजनक टिप्पणी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का केस सीमा सड़क संगठन के रिटायर्ड डायरेक्टर उदय शंकर श्रीवास्तव ने दर्ज कराया था। राहुल गांधी ने 16 दिसंबर, 2022 को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मीडिया के सामने अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर भारत की सेना और चीनी सेना के बीच हुई झड़प पर बयान दिया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि भारत-चीन बॉर्डर पर भारतीय सेना को चीनी सैनिकों ने पीटाई कर दी है। इस बार पीएम एक्शन क्यों नहीं लेते। राहुल ने यह बयान मीडिया से बात करते हुए दिया था।
कोर्ट ने आज दिया था आखिरी मौका
राहुल गांधी के बयान के बाद भारी हंगामा हुआ था, मामले में BRO के पूर्व डायरेक्टर उदय शंकर श्रीवास्तव ने राहुल के खिलाफ लखनऊ की कोर्ट में मानहानि का केस दायर किया था। इसके खिलाफ राहुल गांधी इलाहाबाद हाईकोर्ट गए लेकिन वहां उन्हें कोई राहत नहीं मिली।
इसके बाद राहुल गांधी को आज लखनऊ की अदालत में पेश होना पड़ा था। लखनऊ की MP MLA कोर्ट में पिछली 5 समन भेजने के बावजूद गैर हाजिर रहे थे। कोर्ट ने उन्हें आज आखिरी मौका दिया था जिसके बाद राहुल कोर्ट में हाजिर हुए थे।




