back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पंजाब BJP अध्यक्ष सुनील जाखड़ के इस्तीफे की खबरें झूठी, पार्टी ने किया दावा- नहीं दिया इस्तीफा

BJP की ओर से इन खबरों का खंडन किया गया है। पार्टी के महासचिव अनिल सरीन ने कहा है कि पंजाब BJP प्रमुख सुनील जाखड़ के इस्तीफे की खबरे झूठी और निराधार हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पंजाब BJP के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है। BJP की ओर से इन खबरों का खंडन किया गया है। पार्टी के महासचिव अनिल सरीन ने कहा है कि पंजाब BJP प्रमुख सुनील जाखड़ के इस्तीफे की खबरे झूठी और निराधार हैं। जाखड़ के नेतृत्व में बीजेपी पंजाब में आगे बढ़ रही है। जाखड़ पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय बलराम सिंह जाखड़ के बेटे हैं। 

आखिर पार्टी से जाखड़ क्यों नाराज थे

रवनीत सिंह बिट्टू को केंद्र में मंत्री बना दिया गया था जिस कारण से वह पार्टी से नाराज थे। उन्हें लगा था कि वो पार्टी में वरिष्ठ हैं, लेकिन इसके बावजूद बिट्टू को मंत्री मना दिया गया। दो अन्य कारणों से भी सुनील पार्टी से नाराज चल रहे थे। पहला कारण पंजाब BJP ने उन्हें राज्यसभा में भेजने को तवज्जों नहीं दी और दूसरा कारण बाहरी मुद्दे हैं।

BJP को नहीं मिली कोई सीट

इस साल के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को कोई सीट नहीं मिली। पार्टी को जालंधर के उपचुनाव में भी हार ही हाथ लगी। इससे पहले जाखड़ कांग्रेस पार्टी में थे और उन्होंने उस समय में एक बार नहीं कई बार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया था। वह 2019 में गुरदासपुर से अभिनेता सनी देओल से चुनाव हार गए थे। इसके बाद उन्होंने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमिटी (PPCC) के पद से इस्तीफा दे दिया था।

गुरदासपुर से रह चुके हैं सांसद

जाखड़ एक बार गुरदासपुर निर्वाचन क्षेत्र से सांसद रह चुके हैं। जबकि अबोहर से दो बार विधायक रह चुके हैं। उन्होंने 4 साल तक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में काम किया है। उन्हे पंजाब का BJP अध्यक्ष जुलाई 2023 में बनाया गया। पठानकोट निर्वाचन क्षेत्र से विधायक अश्वनी शर्मा 2010 से 2013 और 2019 से अब तक दो बार प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...