नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को जम्मू कश्मीर के चेनानी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस (NC) के गठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि आपके परिवार की तीन पीढियां आर्टिकल 370 को वापस लाने में कामयाब नहीं होंगी।
आप सब केवल चेनानी के लिए वोट नहीं करेंगे
अमित शाह ने कहा कि “आप सब केवल चेनानी के लिए वोट नहीं करेंगे बल्कि पूरे जम्मू-कश्मीर के लिए निर्णय लेंगे। आजादी के बाद पहली बार ऐसा हो रहा है जब यहां चुनाव हो रहे हैं। यहां पर कोई आर्टिकल 370 नहीं है और अलग से कोई झंडा नहीं है। नेशनल कांफ्रेंस और राहुल गांधी कहते हैं कि वो आर्टिकल 370 को वापस लाएंगे। लेकिन मैं उनसे कहना चाहता हूं कि न तुम और न ही तुम्हारे परिवार की 3 पीढ़ियां आर्टिकल 370 को वापस ला सकते हैं।”
तीनों परिवार केवल अपने परिवार को टिकट देते हैं
उन्होंने गांधी, मुफ्ती और अबदुल्ला परिवारों को कहा कि ये लोग अपने लोगों को टिकट देते हैं। ये लोग केवल 87 विधायक लाए जबकि हमने 30000 पंच, सरपंच और तहसील पंचायत लाए हैं। जिस भ्रष्टाचार की शुरुआत कांग्रेस ने की थी उसे प्रधानमंत्री मोदी जड़ से साफ कर रहे हैं।
हम लोग SC, ST, दलित, गरीब और महिलाओं को सशक्त करने के लिए बिना रुके काम कर रहे हैं
अमित शाह ने कहा कि “साल 2014 से हम लोग SC, ST, दलित, गरीब और महिलाओं को सशक्त करने के लिए बिना रुके काम कर रहे हैं। हमने हमारी सीमाओं की रक्षा की हमारे पहाड़ी भाई बहनों के लिए आरक्षण सुनिश्चित किया। कांग्रेस और अबदुल्लाओं ने कभी आपकी चिंता नहीं की। आपको यह याद रखना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस क्षेत्र में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा अबदुल्ला और नेहरू जम्मू कश्मीर की 40000 मौतों के लिए जिम्मेदार हैं।





