back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष का विवादित ऐलान, चौथे बच्‍चा पैदा करने पर 21 हजार और पांचवे पर देंगे 31 हजार रुपए

हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने हिंदू परिवारों को चौथे और पांचवें बच्चे पर आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। उन्‍होंने हिंदू समाज से अधिक बच्‍चे पैदा करने की अपील की है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि हिंदू परिवारों में चौथा बच्चा होने पर उन्हें 21 हजार रुपए और पांचवे बच्चे पर 31 हजार रुपए दिए जाएंगे। पिंकी चौधरी ने इसे हिंदू समाज की जनसंख्या बढ़ाने के प्रयास के रूप में पेश किया और जिहादियों की बढ़ती संख्या का हवाला देते हुए परिवारों से अधिक बच्चे पैदा करने की अपील की। इस ऐलान के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

चौथे और पांचवे बच्चे पर मिलेगी वित्तीय सहायता

पिंकी चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा कर हिंदू परिवारों से ज्‍यादा बच्‍चे पैदा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि चौथे बच्चे पर 21,000 रुपए और पांचवे बच्चे पर 31,000 रुपए दिए जाएंगे, साथ ही शिक्षा का भी प्रबंध संगठन करेगा। वीडियो में पिंकी चौधरी ने यह भी कहा कि भारत में कट्टरपंथियों की बढ़ती हुई जनसंख्या और लवजिहाद जैसी घटनाओं से देश पर खतरा बढ़ रहा है। उनके मुताबिक, हिंदू समाज में जो परिवार केवल एक-दो बच्चे पैदा कर रहे हैं, वह देश के लिए हानिकारक हो सकता है, जबकि मुस्लिम समाज में अधिक बच्चे पैदा किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आर्थिक रूप से असमर्थ परिवारों को संगठन सहायता प्रदान करेगा। 

पिंकी चौधरी को पहले पुलिस कर चुकी है गिरफ्तार

गाजियाबाद के शालीमार गार्डन इलाके में खुलेआम तलवार और अन्य हथियार बांटने तथा जुलूस निकालकर आपत्तिजनक नारे लगाने के आरोप में हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी उर्फ पिंकी चौधरी और उनके बेटे हर्ष चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

पुलिस उपायुक्त (ट्रांस हिंडन) निमिष पाटिल ने बताया कि सूचना मिलने के बाद 50 वर्षीय पिंकी और 23 वर्षीय हर्ष को 80 फुट रोड से हिरासत में लिया गया था। इससे पहले, 27 दिसंबर की रात को संगठन के 10 अन्य कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा चुका था। पुलिस के अनुसार, आरोपी और उनके साथियों ने कॉलोनी में घर-घर जाकर तलवारें, फरसे और अन्य हथियार बांटे, साथ ही एक जुलूस भी निकाला था, जिसमें मुस्लिम विरोधी भड़काऊ नारे लगाए गए और अपशब्द कहे गए थे।

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...