back to top
36.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

National Space Day: राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने अंतरिक्ष दिवस पर कहा- “चांद पर उतरना अभूतपूर्व पलों में से एक

राष्ट्रपति द्रैपदी मुर्मू ने शुक्रवार को भारत मंडपम में खुशी जाहिर करते हुए बताया कि चंद्रयान का चांद पर उतरना सभी भारतीयों के लिए गौरवान्वित करने वाला पल था।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के मौके पर शुक्रवार को भारत मंडपम में आयोजित प्रदर्शनी को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खुशी जाहिर की और देशवासियों को पहले अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने इसरो के प्रयास को भी सराहा।

क्या बोलीं राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा- “जब ISRO का चंद्रयान चांद की सतह पर सफलतापूर्वक उतरा तो वह हर एक भारतीय के लिए एक गौरवशाली पल था। मैने उस उपलब्धि का सीधा प्रसारण देखा था, जिसे देखकर अन्य भारतीयों की तरह मैं भी बहुत खुश हुई थी। आज के दिन को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के तौर पर मनाना एक शानदार फैसला है। मैं पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के मौके पर सभी को शुभकामनाएं देती हूं। इसरो ने अपनी स्थापना के बाद से कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।” उन्होंने वहां मौजूद प्रतिभागी छात्रों की संख्या को लेकर खुशी जाहिर की।

अंतरिक्ष में भारत के लिए अनेक मौके हैं

राष्ट्रपति मुर्मू ने अंतरिक्ष अन्वेषण का उल्लेख करते हुए कहा- अंतरिक्ष अन्वेषण ने मानवीय क्षमता में बढ़ोतरी करते हुए आम जनमानस की कल्पना को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। उन्होंने स्पेस सेक्टर में प्राइवेट हितधारकों को जगह देने के फैसले को सराहा है, उन्होंने कहा यह भारत की युवा पीढ़ी को अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक्सप्लोर करने के मौके देगा।

क्यों खास बना आज का दिन?

बता दें कि आज ही के दिन 23 अगस्त 2023 को इसरो के चंद्रयान 3 ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहला कदम रखा था। इसी के साथ चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला भारत पहला देश बन गया गया। इस सफलता का जश्न मनाने के लिए पीएम मोदी ने आज के दिन को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस घोषित किया था। इसी अवसर पर देश आज पहला अंतरिक्ष दिवस मना रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

ISRO का ‘बाहुबली’ रॉकेट लॉन्च! क्यों पड़ा यह नाम? SS राजामौली ने बताया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क।भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रविवार को अपने एक ऐतिहासिक मिशन के तहत भारत की धरती से अब तक के सबसे...
spot_img

Latest Stories

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...