back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रभास ने सालार के दो भागों वाली एक्शन फिल्म होने के दिए संकेत

हैदराबाद, 7 मार्च (आईएएनएस)। बाहुबली के बाद पूरे भारत में प्रसिद्धि पाने वाले प्रभास अपनी अगली फिल्म राधे श्याम की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। हैदराबाद में मीडिया से बातचीत के दौरान, प्रभास ने अपनी अगली फिल्म के महत्वपूर्ण पहलुओं में से एक का संकेत दिया। प्रभास अगली बार प्रशांत नील की सालार में नजर आएंगे। सालार के केजीएफ जैसी दो-भाग वाली फिल्म होने के बारे में पूछे जाने पर, प्रभास ने न तो इसका खंडन किया और न ही इस खबर की पुष्टि की। इसका नतीजा यह हुआ है कि ज्यादातर तेलुगू लोगों ने यह मान लिया है कि सालार को दो भागों में बनाया जाएगा। सालार एक आगामी अखिल भारतीय फिल्म है, जिसका निर्देशन केजीएफ फेम प्रशांत नील करेंगे। इसमें प्रभास और श्रुति हासन मुख्य जोड़ी के रूप में हैं, जबकि इसे विजय किरागंदूर द्वारा होम्बले फिल्म्स के तहत निर्मित किया जाना है। कन्नड़ और तेलुगु में एक साथ फिल्माई गई सालार को अन्य भाषाओं में भी डब किया जाएगा। संगीत रवि बसरूर द्वारा रचित किया जाएगा जबकि सिनेमाटुग्राफी भुवन गौड़ा द्वारा नियंत्रित की जाएगी। –आईएएनएस एसकेके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵