back to top
22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उप-राष्ट्रपति चुनाव में बढ़ी सियासी गर्मी, उद्धव ठाकरे बोले- फडणवीस को फोन कर खुद करूंगा वोट की अपील

उद्धव ठाकरे ने कहा कि एनडीए के कुछ देशभक्त सांसद विपक्ष के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को वोट दे सकते हैं। उन्होंने चमत्कार की संभावना भी जताई है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उप-राष्ट्रपति पद के चुनाव को लेकर सियासी माहौल गरमाता जा रहा है। विपक्ष के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी से मुलाकात के बाद शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने बड़ा बयान दिया है। जहां ठाकरे ने कहा कि, एनडीए के वे सांसद जो देश से सच्चा प्यार करते हैं, उन्हें रेड्डी को वोट देकर लोकतंत्र की सच्ची सेवा करनी चाहिए। उद्धव ने कहा, चमत्कार की कोई सीमा नहीं होती।

उद्धव ठाकरे ने इस दौरान उप-राष्ट्रपति पद से अचानक इस्तीफा देने वाले जगदीप धनखड़ पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, उपराष्ट्रपति अचानक गायब हो गए, इसलिए यह चुनाव हो रहा है। हमें संविधान के अनुसार काम करने वाला उप-राष्ट्रपति चाहिए। इसमें शिवसेना प्रमुख ने स्पष्ट कहा, आज मैं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को फोन करूंगा और उनसे आग्रह करूंगा कि वे बी सुदर्शन रेड्डी को समर्थन दें। इस बयान से अब राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है।विपक्ष के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी ने भी कहा, उद्धव ठाकरे के समर्थन के बिना विपक्ष में मेरी उम्मीदवारी पर आम सहमति संभव नहीं थी।

बीते कुछ दिनों से इस चुनाव को लेकर सियासी दबाव और बातचीत तेज हो गई है। भाजपा गठबंधन के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन का मुकाबला सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश और विपक्षी उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी से है। तमिलनाडु के राज्यपाल राधाकृष्णन को अभी तक जीत के प्रबल दावेदार माना जा रहा है। इस बीच, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी विपक्षी दिग्गजों शरद पवार और उद्धव ठाकरे से राधाकृष्णन के पक्ष में समर्थन की अपील की थी, लेकिन ठाकरे का अब यह बयान नए राजनीतिक समीकरणों की ओर इशारा कर रहा है।

उल्लेखनीय है कि,जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अचानक उप-राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद चुनाव आयोग ने उप-राष्ट्रपति चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। मतदान 9 सितंबर को होगा। राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो वर्तमान संख्याबल के चलते सीपी राधाकृष्णन के जीतने के आसार ज्यादा हैं, लेकिन उद्धव ठाकरे के बयान से सियासी समीकरणों में बदलाव आने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...