back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पुलिस ने आतंकी वारदातों में शामिल दो सगे भाइयों समेत छह लोगों को किया गिरफ्तार

श्रीनगर 27 मई (हि.स.)। अनतंनाग जिले के कोकरनाग इलाके से पुलिस ने आतंकी वारदातों में शामिल दो सगे भाइयों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक ग्रेनेड और 14 कारतूस भी बरामद किए गए हैं। जनकारी के अनुसार 11 मई को शेेखपोरा कोकरनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एक मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में तीन आतंकी इलियास अहमद डार, उबैद शफी और आकिब अहमद लोन मारे गए थे। मारे गए आतंकियों और मुठभेड़ से जुड़े विभिन्न सुरागों की जांच के दौरान पुलिस को कोकरनाग के कुछ युवकों पर शक हुआ। फिर पुलिस ने युवकों की निगरानी करना शुरु कर दी और पुलिस ने आवश्यक सुबूत जमा करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने पहले सागम कोकरनाग से जावेद अहमद बट और जुबैर अहमद बट को गिरफ्तार कियी। इन दोनों से पुलिस ने एक ग्रेनेड व एसाल्ट राइफल के 14 कारतूस बरामद किए। जावेद अहमद टैक्सी चलाता है जबकि जुबैर पेशे से कारोबारी है। पुलिस की पूछताछ में इन दोनों से चार अन्य साथियों फरीद अहमद मंगनू, मुजफ्फर अहमद मंगनू, जहूर अहमद मीर और मोहम्मद अमीन डार के बारे में पता चला। पुलिस ने इन चारों को भी गिरफ्तार कर लिया। मोहम्मद अमीन डार और जहूर अहमद पेशे से दिहाड़ीदार मजदूर हैं। यह सभी कोकरनाग अनंतनाग और श्रीनगर में सक्रिय लश्कर व टीआरएफ के आतंकियों को एक जगह से दूसरी जगह सुरक्षित पहुंचाने और उनके लिए हथियारों के सुरक्षित ठिकानों का भी बंदोबस्त करते थे। फिलहाल पुलिस इन सभी से पुछताछ करने में लगी हुई है। हिन्दुस्थान समाचार/बलवान

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵