back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पीएम मोदी की आज फरीदाबाद में चुनावी रैली, ट्रैफिक पुलिस ने सभी वाहन चालकों से की ये अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस दौरे के कारण हरियाणा पुलिस ने फरीदाबाद के रूट को डायवर्ट किया हुआ है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों की तैयारी तेजी में है। कोई भी दल अपने मुद्दों को जनता के सामने रखने से चूक नहीं रहा है। वहीं आज 1 अक्टूबर 2024 को फरीदाबाद जिले के गदपुरी टोल के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली है, जहां से वह जनता को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस दौरे के कारण हरियाणा पुलिस ने फरीदाबाद के रूट को डायवर्ट किया हुआ है। ट्रैफिक पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि 1 अक्टूबर 2024 को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक पलवल आने और जाने के लिए हाईवे का प्रयोग करने से बचें।

बल्लभगढ़ जोन के ट्रैफिक इंस्पेक्टर जगबीर सिंह ने कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को देखते हुए बल्लभगढ़ जोन के ट्रैफिक इंस्पेक्टर जगबीर सिंह ने कहा है कि फरीदाबाद से पलवल की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को कैली फ्लाईओवर से पहले ही रोक दिया जाएगा। जहां से सभी वाहन चालक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का इस्तेमाल करते हुए आगे खेड़ी खलीलपुर के रास्ते पलवल तक पहुंच सकते हैं।

दिल्ली की तरफ से आने वाले वाहन चालकों के लिए निर्देश

वहीं दिल्ली की तरफ से आने वाले वाहन चालकों को बदरपुर बॉर्डर के पास से ही दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार पलवल से वापस आने वाले वाहन चालक पलवल की तरफ से पृथला तक फरीदाबाद की तरफ आ सकते हैं। जिसके बाद रूट डायवर्ट कर दिया जाएगा। डीसीपी ट्रैफिक ऊषा ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि आज सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक के समय आप सभी निजी वाहनों की जगह सार्वजनिक वाहनों का इस्तेमाल करें तो अच्छा रहेगा। यह सभी वाहन चालकों के लिए सही भी है, जिससे उनकी यात्रा में किसी तरह की रुकावट भी नहीं आएगी और समय से अपने गंतव्य में भी पहुंच जाएंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

ट्रैफिक का ‘महा-जाम’! दिल्ली के इन इलाकों में एंट्री बंद, शाम 5 बजे के बाद भूलकर भी न जाएं इस तरफ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आज चौथा दिन है और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शाम 5 बजे से रात 9 बजे...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...