back to top
22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PM मोदी आज करेंगे नालंदा विश्वविद्यालय के नए कैंपस का उद्घाटन, जानें क्या रहा है नालंदा का इतिहास ?

पीएम मोदी आज बुधवार को नालंदा विश्वविद्यालय का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भी रहने की उम्मीद है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 जून को नालंदा के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वो नालंदा विश्वविद्यालय के नए कैंपस का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान कयास लगाये जा रहे हैं कि पीएम मोदी बिहार और नालंदा विश्वविद्यालय को लेकर बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं।

सुबह 8.30 बजे वाराणसी एयरपोर्ट से होंगे रवाना

जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी 19 जून को वाराणसी एयरपोर्ट से सुबह 8.30 बजे गया के लिए रवाना होंगे। सुबह 9.15 पर उनका विमान गया पहुंचेगा। यहां से सेना के हेलीकॉप्टर में वो नालंदा के लिए रवाना होंगे। नालंदा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय नालंदा विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नालंदा आगमन पर नालंदा में विशेष तैयारी चल रही है। आइये जानते हैं कि नालंदा विश्वविद्यालय का क्या इतिहास रहा है और कैसे नालंदा एक खंडहर में तब्दील हो गया।

427 ईस्वी में की गई थी नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना

नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना 427 ईस्वी में हुई। इसकी स्थापना गुप्त वंश के शासकों ने की। ये दुनिया का पहला रिहायशी विश्वविद्यालय है। जहां पर छात्रों को रहने की सुविधा दी गई। एक समय यहां पर 10 हजार छात्र पढ़ रहे थे। उस समय विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी में 90 लाख किताबों का संग्रह था। यहां पर चिकित्सा, गणित, तर्क और बौद्ध धर्म के सिद्धांतों की पढ़ाई होती थी। इस विश्वविद्यालय की स्थापना करने वाले शासक हिंदू थे लेकिन उन्हें बौध धर्म की तार्किकता से काफी लगाव था। जिसके चलते उन्होंने इस विश्वविद्यालय की स्थापना की।

ऑक्सफोर्ड से भी 500 साल पुराना था नालंदा विश्वविद्यालय

नालंदा विश्वविद्यालय ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और बेलोग्रा विश्वविद्यालय से भी 500 साल पुराना था। नालंदा विश्वविद्यालय ने लंबे समय तक एशिया महाद्वीप के दृष्टिकोण को गढ़ता रहा, लेकिन फिर 1190 का साल आता है। जब तुर्क-अफगान सैन्य जनरल बख्तियार खिलजी नालंदा में घुसता है। खिलजी के नेतृत्व में उसकी सैन्य टुकड़ी ने पूरे विश्वविद्यालय को आग के हवाले कर देती है। जिसमें इस विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी भी शामिल होती है। 

3 महीने तक जलता रहा विश्वविद्यालय परिसर

कहा जाता है कि हमलावरों के आग लगाने के बाद परिसर तीन महीने तक जलता रहा। पुस्तकालय में ताड़ के पत्तों पर हाथ से लिखी 90 लाख पांडुलिपियां दुनिया में बौद्ध ज्ञान का सबसे समृद्ध भंडार थीं। कहा जाता है कि जब परिसर में आक्रमणकारियों ने आग लगाई तो अपनी जान बचाने में कामयाब रहे कुछ छात्र कुछ हस्तलिखित पांडुलिपियां बचा लिया। जिसे आजकल लॉस एजिल्स काउंटी म्यूजियम ऑफ आर्ट और तिब्बत के यारलुंग म्यूजियम में देखा जा सकता है। 

अब आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नालंदा विश्वविद्यालय के नए कैंपस का उद्घाटन करके इस ऐतिहासिक और बेमिशाल विश्वविद्यालय का दूसरा अध्याय शुरू करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के रहने की उम्मीद है। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘बिहार में बहार है, फिर से नीतीशे कुमार है’ जानिए नीतीश कुमार की राजनीतिक उपलब्धियों की कहानी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार एक ऐसे ध्रुव के रूप में उभरे हैं, जिन्होंने अपनी सियासत की धुरी पर लगातार...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...