नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अहमदाबाद मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का शुभारंभ करने के बाद मेट्रो में सफर किया और युवाओं से बातचीत की। इस दौरान उनके साथ गुजरात के गवर्नर आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे। अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना का दूसरा चरण राज्य और केंद्र सरकार के सहयोग से गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन द्वारा विकसित किया गया था।
पीएम मोदी पूरे अहमदाबाद में कई प्रमुख कार्यक्रम करेंगे शुरू
मेट्रो का उद्घाटन करने के अलावा, पीएम मोदी पूरे अहमदाबाद में कई प्रमुख कार्यक्रम शुरू करने के लिए तैयार हैं, जिसमें भुज से अहमदाबाद तक भारत की पहली वंदे मेट्रो की बहुप्रतीक्षित लॉन्चिंग भी शामिल है – जिसे अब नमो भारत रैपिड रेल नाम दिया गया है।
Namo Bharat Rapid Rail का किराया
भारत की पहली Namo Bharat Rapid Rail का GST के साथ न्यूनतम किराया 30 रुपये होगा। हालांकि सटीक किराये की जानकारी अभी नहीं दी गई है। सूत्रों के अनुसार अहमदाबाद से भुज तक के एक तरफ का किराया 430 रुपये होगा। जिसमें GST शामिल नहीं है। साप्ताहिक, पाक्षिक और मासिक सीजन टिकटों का किराया तालिका के अनुसार Namo Bharat Rapid Rail की यात्रा के लिए 7 रुपये, 15 रुपये और 20 रुपये के बराबर लिया जाएगा।
Namo Bharat Rapid Rail ट्रेन का संचालन
अगर बात करें Namo Bharat Rapid Rail का, तो इस Rapid रेल का कोल्हापुर-पुणे, पुणे-हुबली, नागपुर-सिकंदराबाद, आगरा कैंट- बनारस और दुर्ग-विशाखापत्तनम समेत विभिन्न मार्गों पर संचालन किया जाएगा। पहली 20 कोच वाली Namo Bharat Rapid Rail वाराणसी और दिल्ली के बीच चलेगी। मध्य रेलवे के अनुसार पहली कोल्हापुर-पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस 16 सितंबर को 04:15 बजे कोल्हापुरा से चलेगी और उसी दिन 10:40 बजे पुणे पहुंच जाएगी।
पश्चिम रेलवे के अधिकारियों ने कहा है कि अहमदाबाद से भुज तक Namo Bharat Rapid Rail ट्रेन 9 स्टेशनों पर रुकेगी। अधिकतम गति से 110 किलोमिटर प्रति घंटे से 360 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। वहां के अधिकारियों ने बताया है कि Namo Bharat Rapid Rail ट्रेन भुज से सुबह 05:05 बजे चलेगी और 10:50 बजे अहमदाबाद जंक्शन पहुंचेगी।




