नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। रेलवे ने वंदे भारत मेट्रो का नाम बदलकर नमो भारत रैपिड रेल कर दिया है। PM Modi आज यानी 16 सितंबर 2024 को देश की पहली वंदे भारत मेट्रो के साथ-साथ कई और भी वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। जी हां आपने बिल्कुल सही सुना है। वंदे भारत ट्रेन के साथ अब वंदे भारत मेट्रो में भी आपको सफर करने का अवसर मिलेगा। अपने जन्मदिन से एक दिन पहले ही PM मोदी गुजरात वासियों को देश की पहली नमो भारत रैपिड रेल की खुशखबरी देने जा रहे हैं। PM के अन्य कार्यक्रमों में गांधीनगर में Re-Invest 2024 की शुरुआत, अहमदाबाद में 8,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन शामिल है। चलिए हम आपको नमो भारत रैपिड रेल के डिजाइन, किराया और सेवाओं से रूबरू करवाते हैं।
Namo Bharat Rapid Rail का डिजाइन
Namo Bharat Rapid Rail यात्रियों के लिए वर्ल्ड क्लॉस कंफर्ट के साथ डिजाइन किया गया है। यह मेट्रो पूरी तरह से एयर कंडीशन्ड होगी। बात करें सीटों की तो इसकी सीट काफी आरामदायक होगी। मोबाइल चार्जिंग सॉकेट होंगे और CCTV कैमरा, आपातकालीन टौक-बैक यूनिट और मॉड्यूलर टॉयलेट के साथ वैक्यूम इवैक्यूएशन की सुविधा प्राप्त होगी। Namo Bharat Rapid Rail का डिजाइन इस तरह से किया गया है ताकि ये 200 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पटरियों पर दौड़ सके। आपको बता दें कि आम मेट्रो की स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा होती है। यानी आम मेट्रो लगभग 2-3 मिनट में मगर व्यस्त समय के दौरान 5-10 मिनट एक मेट्रो स्टेशन पहुंचने में लगाती है। इस से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि Namo Bharat Rapid Rail आपको कितनी रफ्तार के साथ आपको आपकी मंजिल तक पहुंचा सकती है।
Namo Bharat Rapid Rail का किराया
भारत की पहली Namo Bharat Rapid Rail का GST के साथ न्यूनतम किराया 30 रुपये होगा। हालांकि सटीक किराये की जानकारी अभी नहीं दी गई है।
सुत्रों के अनुसार अहमदाबाद से भुज तक के एक तरफ का किराया 430 रुपये होगा। जिसमें GST शामिल नहीं है।
साप्ताहिक, पाक्षिक और मासिक सीजन टिकटों का किराया तालिका के अनुसार Namo Bharat Rapid Rail की यात्रा के लिए 7 रुपये, 15 रुपये और 20 रुपये के बराबर लिया जाएगा।
Namo Bharat Rapid Rail ट्रेन का संचालन
अगर बात करें Namo Bharat Rapid Rail का कोल्हापुर-पुणे, पुणे-हुबली, नागपुर-सिकंदराबाद, आगरा कैंट- बनारस और दुर्ग-विशाखापत्तनम समेत विभिन्न मार्गों पर संचालन किया जाएगा।
पहली 20 कोच वाली Namo Bharat Rapid Rail वाराणसी और दिल्ली के बीच चलेगी। मध्य रेलवे के अनुसार पहली कोल्हापुर-पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस 16 सितंबर को 04:15 बजे कोल्हापुरा से चलेगी और उसी दिन 10:40 बजे पुणे पहुंच जाएगी।
पश्चिम रेलवे के अधिकारियों ने कहा है कि अहमदाबाद से भुज तक Namo Bharat Rapid Rail ट्रेन 9 स्टेशनों पर रुकेगी। अधिकतम गति से 110 किलोमिटर प्रति घंटे से 45 मिनट से 360 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
वहां के अधिकारियों के बताया है कि Namo Bharat Rapid Rail ट्रेन भुज से सुबह 05:05 बजे चलेगी और 10:50 बजे अहमदाबाद जंक्शन पहुंचेगी।




