नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। दुनिया भर में हवाई उद्योग सबसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में से एक है मगर भारत के लोग यह जानते हैं कि भारतीय रेलवे अपनी विशाल नेटवर्क के लिए विश्व-भर में जाना जाता है। भारतीय रेलवे विश्व-भर में चौथा सबसे बड़ा ट्रेन नेटवर्क है। इंडिया में अभी हाई स्पीड रेल नेटवर्क शुरु नहीं हुआ है। हई स्पीड रेल नेटवर्क उसे कहते है जिस पर कम से कम 200 किमी/घंटा (124 मील प्रति घंटे) की रफ्तार से ट्रेन चल सकती है। हाई स्पीड रेल कभी सस्ती नहीं होती है।
ट्रेन यातायात का सबसे कम प्रदूषणकारी तरीका है
रेल सबसे कम प्रदूषणकारी तरीका है। रेल यूरोप के अनुसार, एक रेल हवाई जहाज की तुलना में दस गुना कम CO2 उत्पन्न करती है। इंटरनेशनल CO2 उत्सर्जन प्रति यात्री/किमी 17 ग्राम से कम है, जबकि विमानों के लिए यह 153 ग्राम है।
दुनिया का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क
हाल ही में World of statistics ने X पर एक पोस्ट के जरिए दुनिया के उन देशों की लिस्ट निकाली है जहां दुनिया का सबसे बड़ा और हाई स्पीड रेल नेटवर्क मौजूद है। इस लिस्ट में टॉप-10 देशों में चीन, स्पेन, जापान, फ्रांस, यूके, जर्मनी, फिनलैंड, इटली, दक्षिण कोरिया और स्वीडन शामिल है।
चीन में है दुनिया का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है
चीन दुनिया में सबसे बड़ा हाई स्पीड रेल नेटवर्क वाला देश है। चीन में 45,000 किलोमीटर लंबा हाई स्पीड रेल नेटवर्क है। चीन (PRC) में हाई-स्पीड रेल (HSR) नेटवर्क दुनिया का सबसे लंबा और सबसे व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है – 2023 के अंत तक 45,000 किलोमीटर (28,000 मील) की कुल लंबाई के साथ। HSR नेटवर्क में 200-380 किमी / घंटा (120-240 मील प्रति घंटे) की डिजाइन गति के साथ नव निर्मित रेल लाइनें शामिल हैं।
10 देश जिनके पास है दुनिया का सबसे बड़ा हाई स्पीड रेल नेटवर्क-
1. चीन- 45,000 किलोमीटर
2. स्पेन- 3,966 किलोमीटर
3. जापान- 3,096 किलोमीटर
4. फ्रांस- 2,800 किलोमीटर
5. यूके- 2,214 किलोमीटर
6. जर्मनी- 1,658 किलोमीटर
7. फिनलैंड- 1,120 किलोमीटर
8. इटली- 1,117 किलोमीटर
9. दक्षिण कोरिया- 887 किलोमीटर
10. स्वीडन- 860 किलोमीटर
ताज्जुक की बात यह है कि इस लिस्ट के टॉप-25 में भी अमेरिका का नाम नहीं है. हाई स्पीड रेल नेटवर्क के मामले में अमेरिका 26वें स्थान पर है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





