नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ओडिशा के होने वाले मुख्यमंत्री मोहन माझी आज बुधवार को अपने दो डिप्टी सीएम के साथ शपथ ग्रहण करेंगे। जिसको लेकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा की राजधानी भुनेश्वर पहुंच गए हैं। जहां ओडिशा के गवर्नर रघुबर दास और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार मोहन माझी ने उनका स्वागत किया।
52 वर्षीय माझी के साथ उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने वाले दो लोगों में विधायक प्रवाती परिदा और दिग्गज बीजेपी नेता केवी सिंह देव हैं। जहां प्रवाती पहली बार विधानसभा चुनाव जीती हैं। तो वहीं केवी सिंह देव 6 बार के विधायक हैं।
और कौन-कौन पहुंचा भुनेश्वर?
ओडिशा में मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता पुष्कर सिंह धामी भी भुनेश्वर पहुंचे हैं। पुष्कर सिंह धामी से पहले गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भुनेश्वर पहुंच गए थे। जहां बीजेपी नेताओं ने गुल्दस्ता देकर उनका स्वागत किया।
UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे भुनेश्वर
इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता योगी आदित्यनाथ अपने सहयोगी और कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह के साथ भुनेश्वर पहुंचे हैं।
मोहन चरण माझी ने अन्य बीजेपी नेताओं को भी शपथ ग्रहण समारोह में आने का न्योता दिया है। इसके अलावा माझी ने नवीन पटनायक से मिलकर उन्हें भी शपथ ग्रहण समारोह में आने का न्योता दिया है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:-www.raftaar.in





