back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Odisha New Dupty CM: कौन हैं कनक वर्धन सिंह देव? कल ओडिशा के डिप्टी सीएम पद की लेंगे शपथ

Kanak Vardhan Singh Dev : ओडिशा में नई सरकार का शपथ ग्रहण कल दोपहर होना है। आज नए मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के नामों का ऐलान कर दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार। ओडिशा में बुधवार यानी 12 जून को नई सरकार का गठन होगा। भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता मोहन माझी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं, उप मुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव और प्रवती परीदा होंगे। कनक वर्धन सिंह देव पटनागढ़ सीट से विधायक हैं। कनक वर्धन सिंह देव बोलांगीर के राजपरिवार से ताल्लुक रखते हैं।

नवीन पटनायक सरकार में थे मंत्री

वे नवीन पटनायक की सरकार में 2000 से 2004 तक उद्योग और सार्वजनिक उद्यम विभाग संभाल चुके हैं। 2004 से लेकर 2009 तक शहरी विकास और सार्वजनिक उद्यम के कैबिनेट मंत्री रहे थे। वह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। बता दें, ओडिशा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पहली बार बहुमत हासिल की है। प्रदेश की 147 सीटों में से भाजपा ने 78 सीटें जीती हैं। नवीन पटनायक की बीजू जनता दल (BJD) को 51 सीटें, कांग्रेस को 14, सीपीआईएम को 1, अन्य को 3 सीटें मिली हैं।

12वीं पास और 67.3 करोड़ की संपत्ति के मालिक

चुनाव आयोग के पास दाखिल हलफनामे के अनुसार कनक वर्धन सिंह 12वीं पास हैं। उनकी कुल संपत्ति 67.3 करोड़ रुपए है। इसमें 7.8 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 59.5 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। उनकी कुल घोषित आय 33.3 लाख रुपए है। इसमें से 9.9 लाख रुपए खुद की आय है। कनक वर्धन सिंह की कुल देनदारी 75 लाख रुपए है। उनके खिलाफ 2 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पटनागढ़ सीट से विधायक

कनक वर्धन सिंह पटनागढ़ सीट से विधायक हैं। उनकी पत्नी बोलांगीर की तीन बार से सांसद हैं। वह भी भाजपा की सदस्य हैं। कनक वर्धन को क्रिकेट, बास्केट बॉल में रुचि है। इन्होंने 1995 में सक्रिय राजनीति में कदम रखा था। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Odisha New deputy CM: Odisha की पहली महिला उप मुख्यमंत्री प्रवाती परिदा कौन हैं?

नई दिल्ली, रफ्तार।  ओडिशा विधानसभा चुनाव 2024 में पहली बार जीत दर्ज करने के बाद बीजेपी ने 11 जून को ओडिशा के अगले सीएम...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...