back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कौन हैं सोफिया फिरदौस? कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ ओडिशा विधानसभा में रचा इतिहास

Sophia Firdous: सोफिया फिरदौस बाराबती-कटक विधानसभा सीट का यह चुनाव जीतकर ओडिशा विधानसभा की पहली मुस्लिम महिला विधायक बन गई हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ओडिशा की सोफिया फिरदौस का नाम बहुत चर्चा में चल रहा है। वह ओडिशा की बाराबती-कटक सीट से कांग्रेस की विधायक हैं। उन्होंने ओडिशा की बाराबती-कटक सीट से विधानसभा का चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है। सोफिया फिरदौस बाराबती-कटक विधानसभा सीट का यह चुनाव जीतकर ओडिशा विधानसभा की पहली मुस्लिम महिला विधायक बन गई हैं।

सोशल मीडिया में सोफिया फिरदौस को लेकर चर्चा का बाजार गरम है

उन्होंने बीजेपी के पूर्ण चंद्र महापात्रा को 8,001 वोटों से हराया है। सोशल मीडिया में सोफिया फिरदौस को लेकर चर्चा का बाजार गरम है। हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है। आइये सोफिया फिरदौस के बारे में जानें। सोफिया फिरदौस एक युवा विधायक हैं, उनकी उम्र 32 वर्ष है। सोफिया फिरदौस एक राजनीतिक परिवार से ही ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं, जिनका नाम मोहम्मद मोकिम है। कांग्रेस की चयन समिति ने इस बार मोहम्मद मोकिम की जगह उनकी बेटी सोफिया फिरदौस पर अपना विश्वास जताया। सोफिया ने अपनी जीत दर्ज कर कांग्रेस के विश्वास को सच साबित कर दिया।

सोफिया फिरदौस के पति एंटरप्रेन्योर शेख मेराज उल हक हैं

सोफिया फिरदौस ने अपनी सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी से हासिल की है। सोफिया फिरदौस ने एक्जीक्यूटिव जनरल मैनेजमेंट प्रोग्राम की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, बेंगलुरु से वर्ष 2022 में पूरी की है। सोफिया फिरदौस को वर्ष 2023 में कॉन्फेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (CREDAI) के भुवनेश्वर चैप्टर की अध्यक्ष चुना गया था। वह कॉन्फेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की महिला विंग के लिए ईस्ट जोन कोऑर्डिनेटर के रूप में अपनी सेवा दे रही हैं। सोफिया फिरदौस के पति एंटरप्रेन्योर शेख मेराज उल हक हैं। सोफिया फिरदौस INWEC इंडिया की कोर मेंबर का कार्य भी संभाल रही हैं। इसके साथ ही वह इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (IGBC) के भुवनेश्वर चैप्टर की सह-अध्यक्ष का कार्यभार भी संभाले हुए हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Kanthi Dakshin Seat: लगातार दूसरी बार BJP के खाते में जाएगी यह सीट या बदलाव की बहेगी बयार? जानिए सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Kanthi Dakshin Seat पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में शामिल है और इसे राज्य का 216वां निर्वाचन क्षेत्र माना जाता है।...
spot_img

Latest Stories

Dhurandhar 2 बस 11 दिनों में बनी मिसाल, बॉक्स ऑफिस पर बना डाले कई बड़े रिकॉर्ड

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...

… तो IGNOU के छात्रों की डिग्री घोषित होंगी अवैध? UGC की सख्ती के बाद उठे सवालिया निशान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU)...

FASTag हुआ महंगा: 1 अप्रैल से बढ़ेगी फीस, जानिए क्या है एनुअल पास और किन वाहनों पर होगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हाईवे पर नियमित सफर करने वाले...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵