back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में 1 लाख रु लेने पहुंची मुस्लिम महिलाएं, बोलीं चुनाव के दौरान नेताजी ने किया था वादा

Lucknow: हर जगह इंडिया गठबंधन के अच्छे प्रदर्शन करने की खबर चल रही है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के लखनऊ के कांग्रेस कार्यालय में 5 जून 2024 को सुबह से ही मुस्लिम महिलाओं की भीड़ लग गई।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं। जिसमे इंडिया गठबंधन ने एनडीए को कड़ी टक्कर दी है। हालांकि एनडीए ने अपना बहुमत हासिल कर लिया है। जल्द ही एनडीए अपनी सरकार बना लेगी। नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। इंडिया गठबंधन ने बीजेपी को कड़ी टक्कर दी है। जिसके कारण बीजेपी को अकेले में सरकार बनाने का बहुमत नहीं मिल पाया। उसे अपने एनडीए के सहयोगी दलों की मांग को पूरा करते हुए केंद्र की सरकार बनाने समर्थन मिला है।

मुस्लिम महिलाओं की भीड़ गारंटी कार्ड की मांग करने लगी

हर जगह इंडिया गठबंधन के अच्छे प्रदर्शन करने की खबर चल रही है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के लखनऊ के कांग्रेस कार्यालय में 5 जून 2024 को सुबह से ही मुस्लिम महिलाओं की भीड़ लग गई। जहां वे कांग्रेस के गारंटी कार्ड की मांग करने लगे। उनका कहना था कि कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया है। अब कांग्रेस वादे के अनुसार 1 लाख रूपये महिलाओं को देगी। जिसके लिए वे गारंटी कार्ड को भरकर कांग्रेस कार्यालय में जमा कराने के लिए आये हैं। वहां कई ऐसी महिलाएं भी थी, जिनके पास पहले से ही कांग्रेस का गारंटी कार्ड था, जिसको उन्होंने भरकर जमा करा दिया था। उनका कहना था कि उन्हें गारंटी कार्ड जमा करने के बाद कांग्रेस कार्यालय ने रसीद भी जारी की है।

ये सब महिलाएं सोच रही थी कि उन्हें कुछ समय बाद 1 लाख रूपए मिल जायेंगे

दरअसल कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में आने पर महिलाओं को पांच गारंटी देने का वादा किया था। इसमें गरीब महिलाओं को सालाना एक लाख रुपये और केन्द्र सरकार की नौकरियों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाना शामिल है। लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस को बहुमत तो नहीं मिल पाया। वहीं मीडिया में इंडिया गठबंधन के इस बार अच्छे प्रदर्शन करने की खबर चली, जिसको लेकर ये मुस्लिम महिलाएं लखनऊ कांग्रेस कार्यालय पंहुच गयी और 1 लाख रूपये पाने के लिए कांग्रेस के गारंटी कार्ड की मांग करने लगी। ये सब महिलाएं सोच रही थी कि गारंटी कार्ड जमा करने के बाद, उन्हें कुछ समय बाद 1 लाख रूपए मिल जायेंगे।

नारी न्याय गारंटी के अन्तर्गत कांग्रेस पार्टी ने ये 5 घोषणाएँ की थी

मलिकार्जुन खरगे ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी आज “नारी न्याय” गारंटी की घोषणा करती है। इसके तहत कांग्रेस पार्टी महिलाओं के लिए देश में एक नया एजेंडा सेट करने जा रही है। नारी न्याय गारंटी के अन्तर्गत कांग्रेस पार्टी 5 घोषणाएँ कर रही है।

  1. उसमें पहली गारंटी है महालक्ष्मी गारंटी। इसके तहत सभी गरीब परिवार की एक महिला को सालाना 1 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।

  2. दूसरी गारंटी -आधी आबादी -पूरा हक़ – इसके तहत केंद्र सरकार की नयी नियुक्तियों में आधा हक महिलाओं को मिलेगा।

  3. तीसरा शक्ति का सम्मान- इस योजना के तहत आंगनवाड़ी, आशा और मिड डे मील कर्मियों के मासिक वेतन में केंद्र सरकार का योगदान दोगुना होगा।

  4. अधिकार मैत्री – इसके तहत हर पंचायत में महिलाओं को उनके हकों के लिए जागरूक करने और जरूरी मदद के लिए अधिकार मैत्री के रूप में एक पैरा- लीगल यानी क़ानूनी सहायक की नियुक्ति की जाएगी।

  5. पांचवीं गारंटी- सावित्री बाई फुले हॉस्टल भारत सरकार देश भर में सभी जिला मुख्यालयों में कम से कम एक कामकाजी महिलाओं का होस्टल बनाएगी और पूरे देश में इन होस्टल की संख्या दोगुनी की जाएगी।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान राजनीतिक सौहार्द की खास तस्वीर देखने को मिली। नरेंद्र मोदी ने विदा हो रहे वरिष्ठ...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...