नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Navi Mumbai International Airport- NMIA) के पहले चरण का भव्य उद्घाटन किया। लगभग 19,650 करोड़ रुपये की लागत से बना यह एयरपोर्ट भारत की सबसे बड़ी ग्रीनफील्ड परियोजनाओं में से एक है। इसे पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर तैयार किया गया है।
मुंबईवासियों का 25 साल का सपना हुआ पूरा
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट मुंबईवासियों के लिए 25 साल पुराने सपने का साकार रूप है। करीब 2,866 एकड़ में फैला यह एयरपोर्ट न सिर्फ मुंबई बल्कि पूरे पश्चिमी भारत के यात्रियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। शुरुआत में यहां से हर दिन करीब 60 फ्लाइट उड़ेंगी और सालाना 2 करोड़ यात्रियों के सफर करने की उम्मीद है।
दिसंबर 2025 से उड़ानें शुरू होंगी
नवी मुंबई एयरपोर्ट से विमान सेवा दिसंबर 2025 में शुरू की जाएगी। वहीं, टिकट बुकिंग अक्टूबर के आखिर तक शुरू होने की संभावना है। शुरुआती चरण में इंडिगो, अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस जैसी कंपनियां यहां से अपनी सेवाएं शुरू करेंगी। NMIA को भारत का पहला पूर्णतः डिजिटल एयरपोर्ट बताया जा रहा है। यहां यात्रियों को मिलेगी कई स्मार्ट सुविधाएं पार्किंग स्लॉट की ऑनलाइन प्री-बुकिंग ऑनलाइन बैगेज ड्रॉप की सुविधा इमिग्रेशन सेवाओं में डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम अडानी एयरपोर्ट्स होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) के सीईओ अरुण बंसल ने बताया कि यात्रियों को मोबाइल पर ही यह जानकारी मिलेगी कि उनका बैग किस कैरोसेल नंबर पर पहुंचा है।
अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है नया नवी मुंबई एयरपोर्ट
नवी मुंबई एयरपोर्ट में आधुनिकता और तकनीक का शानदार संगम देखने को मिलेगा। इसमें शामिल हैं 3,700 मीटर लंबा रनवे जो बड़े विमानों को हैंडल कर सकेगा। मॉडर्न पैसेंजर टर्मिनल जिसकी डिज़ाइन अंतरराष्ट्रीय स्तर की है। एडवांस्ड एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम जो उड़ानों को बेहतर तरीके से मैनेज करेगा। NMIA छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) के साथ मिलकर काम करेगा ताकि मुंबई की हवाई ट्रैफिक भीड़ कम की जा सके। इससे मुंबई को ग्लोबल मल्टी-एयरपोर्ट सिस्टम की श्रेणी में शामिल किया जाएगा। यह एयरपोर्ट मुंबई, पुणे और कोंकण क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर भी खोलेगा। नवी मुंबई एयरपोर्ट का स्थान यात्रियों के लिए बेहद सुविधाजनक है जेएनपीटी बंदरगाह से 14 किमी एमआईडीसी तलोजा इंडस्ट्रियल एरिया से 22 किमी ठाणे से 32 किमी मुंबई पोर्ट ट्रस्ट (MTHL के माध्यम से) से 35 किमी भिवंडी से 40 किमी उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा. “नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट केवल एक हवाई अड्डा नहीं, बल्कि नए भारत की उड़ान है। यह देश की बढ़ती अर्थव्यवस्था और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर का प्रतीक है। नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने से मुंबई और महाराष्ट्र की आर्थिक रफ्तार को नई ऊंचाई मिलेगी। यह एयरपोर्ट न सिर्फ यात्रियों के सफर को आसान बनाएगा, बल्कि भारत को ग्लोबल एविएशन हब की दिशा में एक कदम और आगे ले जाएगा।




