back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पीएम मोदी को लता दीनानाथ मंगेशकर अवार्ड से किया गया सम्मानित

मुंबई, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रविवार शाम यहां शंमुखानंद हॉल में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रथम लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनके खुद के अनुरोध पर मोदी मंच पर नहीं बैठे, बल्कि दर्शकों की दीर्घा में आगे की सीट पर बैठे। उनके नाम की जब घोषणा हुई तो एक आम आदमी की तरह पीएम मोदी सम्मान लेने मंच पर गए। इस अवसर पर लगभग पूरा मंगेशकर परिवार, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और मंत्री सुभाष देसाई मौजूद थे। कोई आधिकारिक निमंत्रण नहीं मिलने पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस समारोह से दूरी बनाए रखी। यह भारत की सुर साम्राज्ञी स्वर्गीय भारत रत्न लता मंगेशकर की स्मृति में स्थापित पहला पुरस्कार है। लता मंगेशकर का निधन 92 वर्ष की आयु में 6 फरवरी को मुंबई में हो गया था। –आईएएनएस एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...