back to top
24.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रधानमंत्री ने मन की बात में किया सुपर टाइग्रेस मॉम का जिक्र

भोपाल, 30 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो कार्यक्रम मन की बात में मध्य प्रदेश की कॉलर वाली बाघिन सुपर टाइग्रेस मॉम का जिक्र किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से हम सभी से कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने मध्यप्रदेश की कॉलर वाली बाघिन सुपर टाइग्रेस मॉम की मन की बात में चर्चा कर उसकी स्मृति को सर्वदा के लिए अक्षुण्ण बना दिया है। पेंच टाइगर रिजर्व की रानी सदैव प्रदेश-देशवासियों की स्मृति में जिंदा रहेगी। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती 23 जनवरी से बापू की पुण्यतिथि 30 जनवरी तक गणतंत्र दिवस समारोह मनाने का निर्णय उनके चरणों में सच्ची श्रद्धांजलि है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश कोविड-19 के विरुद्ध पूरी शक्ति के साथ लड़ाई लड़ रहा है। प्रदेश में टीके का पहला डोज 98 प्रतिशत और दूसरा डोज 97 प्रतिशत से अधिक लोगों को लगाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि हम शत-प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए संकल्पित हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि भारत ने अपनी 75 प्रतिशत वयस्क आबादी को वैक्सीन की दोनों डोज लगाने का लक्ष्य हासिल कर लिया है। कोविड-19 को परास्त करने के लिए शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन आवश्यक है। उन्होंने पात्र व्यक्तियों को वैक्सीनेशन के दोनों टीके लगवाकर स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया है। –आईएएनएस एसएनपी/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

अब राशन की दुकान से भी बन जाएगा Ayushman Card, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन आसान तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के...

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵