back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी की सीट से कैश मिलने पर हड़कंप, BJP ने लगाया सदन की गरिमा को चोट पहुंचाने का आरोप

राज्यसभा में कांग्रेस सांसद की बेंच से कैश मिलने पर हड़कंप मच गया। सत्ता पक्ष के सांसदों ने इसको सदन की गरिमा पर बड़ी चोट बताया। इसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसदों के बीच इसको लेकर खूब हंगामा हुआ।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज राज्यसभा में कांग्रेस के बेंच से नोटों की गड्डी मिलने के मामले को लेकर खूब हंगामा हुआ। सभापति जगदीप धनखड़ ने इसको बहुत ही गंभीर मामला बताया और कहा की इसकी जांच की जा रही है। सभापति जगदीप धनखड़ ने आज 6 दिसंबर 2024 को सदन में जानकारी दी कि कल 5 दिसंबर 2024 को सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद सुरक्षा अधिकारियों ने हमें सूचना दी कि सीट नंबर 222 से नगद राशि मिली है। उन्होंने कहा कि सीट नंबर 222 तेलंगाना से सांसद अभिषेक मनु सिंघवी को आवंटित की गई है। यह बहुत हो गंभीर मामला है और इसकी जांच की जा रही है।

“ये सदन की गरिमा पर एक बड़ी चोट है”

सभापति जगदीप धनखड़ ने जैसे ही नगद मिलने की बात कही, तो विपक्ष के सांसदों ने सदन में हंगामा शुरू कर दिया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जब तक इस मामले की जांच की जा रही है और जांच की रिपोर्ट नहीं आ जाती है तब तक सभापति जगदीप धनखड़ को अभिषेक मनु सिंघवी का नाम नहीं बोलना था। मल्लिकार्जुन खड़गे के इस बयान के बाद सत्ता पक्ष के सांसदों ने जमकर हंगामा किया और कहा कि ये सदन की गरिमा पर एक बड़ी चोट है। जिसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि इस तरह का चिल्लर काम करके ही देश को बदनाम करने का काम किया जा रहा है।

अभिषेक मनु सिंघवी ने इस मामले में खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी

अभिषेक मनु सिंघवी ने इस मामले में खुलकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह जब भी राज्यसभा में जाते हैं, तो सिर्फ 500 का नोट अपने साथ रखते हैं। इसके बाद अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि उन्होंने इस मामले के बारे में पहली बार सुना है। अपनी बात जारी रखते हुए अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि वह कल ठीक 12:57 बजे सदन पहुंचे और 1 बजे सदन स्थगित हो गया। उसके बाद वह 1:30 बजे तक कैंटीन में बैठे रहे और उसके बाद वह संसद परिसर में चले गए।

Advertisementspot_img

Also Read:

“धनखड़ को विदाई देने का मौका नहीं मिला” मल्लिकार्जुन खरगे ने सदन में पूर्व सभापति का जिक्र कर सरकार को घेरा

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । संसद के शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन विपक्ष ने पूर्व सभापति जगदीप धनखड़ का जिक्र किया। राज्यसभा...
spot_img

Latest Stories

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...