back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रेमिका के चक्कर में भागते हुए भारत आ गया था पाकिस्तानी युवक, BSF ने किया था गिरफ्तार, जल्द भेजा जाएगा वापस

जगसी कोली के भारत में घुसने पर BSF ने उसे गिरफ्तार कर लिया और कड़ी पूछताछ की। जिसके बाद अब उसके सीमा पार करने का खुलासा हो गया।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के बाड़मेर जिले में BSF ने कुछ दिनों पहले एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान 20 वर्षीय जगसी कोली के रूप में हुई थी। वो पाकिस्तान की सीमा पारकर भारत में घुस आया था। जगसी कोली के भारत में घुसने पर BSF ने उसे गिरफ्तार कर लिया और कड़ी पूछताछ की। जिसके बाद अब उसके सीमा पार करने का खुलासा हो गया।

प्रेम प्रसंग से जुड़ा है मामला

BSF के अनुसार ये मामला प्रेम प्रसंग का है। जगसी कोली अपनी गर्लफ्रैंड के परिजनों से डरकर पाकिस्तान से भागते हुए भारत पहुंचा था। हालांकि उसके साथ उसकी गर्लफ्रैंड भी भागी थी, लेकिन कुछ दूर भागकर वो वापस घर चली गई। BSF की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिलने पर अब BSF उसे वापस पाकिस्तान भेजने पर विचार कर रही है। 

क्या है पूरा माजरा?

दरअसल, जगसी कोली पाकिस्तान की ही एक युवती से प्यार करता था। जगसी की प्रेमिका का गांव घोरामारी बॉर्डर के पास ही स्थित है। जगसी 24 अगस्त को प्रेमिका से मिलने के लिए उसके गांव आया हुआ था। प्रेमिका के घरवाले दोनों की शादी के लिए राजी नहीं थे, इसलिए दोनों भागकर शादी करने का फैसला किया।

भागते हुए कर दिया बॉर्डर पार

दोनों भागते हुए कुछ दूर चले, लेकिन सामने बॉर्डर देखकर प्रेमिका डर के मारे घर चली गई। वहीं लड़की के घरवालों को इसकी जानकारी मिल गई थी। जिसके बाद जगसी लड़की के परिजनों से डरकर बॉर्डर की तरफ भागता रहा और बॉर्डर पर लगी फेंसिंग को पार कर राजस्थान में घुस गया। पुलिस ने उसे सेडवा थाना क्षेत्र के नया ताल सीमा चौकी से गिरफ्तार कर लिया।

कैसे पकड़ा गया आरोपी?

दरअसल गश्ती और निगरानी दल को उसके पैरों के निशान मिले थे। जिसके बाद आरोपी को ढूंढने के लिए तलाशी अभियान चलाया गया। BSF की टीम ने सेडवा पुलिस थाना क्षेत्र के जाडपा गांव से उसे गिरफ्तार कर लिया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से अफगानिस्तान में तबाही, 400 लोगों की मौत, 250 से ज्यादा घायल; तालिबान बोला- अस्पताल पर गिराया बम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। काबुल में बीती रात जोरदार धमाकों से अफरा-तफरी मच गई। अफगानिस्तान का दावा है कि पाकिस्तान की वायुसेना ने शहर...
spot_img

Latest Stories

Shiv Thakare शिव ठाकरे ने जीता The 50 का खिताब, फैन को मिली प्राइज मनी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द 50 शो' (The 50)...

Stock Market Today: हफ्ते की पहले दिन गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 1400 अंक टूटा; nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सोमवार, 23 मार्च को भारतीय शेयर...

Gold-Petrol Today: सोना गिरा, चांदी कमजोर; जानें पेट्रोल-डीजल आज कहां महंगा और कहां सस्ता

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों...

Travel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का बनाएं परफेक्ट प्लान, बैग पैक करें और निकल पड़ें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल का महीना...

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵