back to top
17.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सांप के जहर की सप्लाई केस में बुरी तरह फंसे एल्विश यादव, ED जब्त कर सकती है संपत्ति

गुरुवार को लखनऊ में स्थित ED दफ्तर में एल्विश यादव से एक बार फिर पूछताछ की गई। प्रवर्तन निदेशालय (ED) राहुल फाजिलपुरिया के गाने में इस्तेमाल सांपों को एल्विश से जोड़कर जांच कर रही है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सांपों के जहर की खरीद-बिक्री केस के बाद मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसी यू-ट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) और हरियाणवी गायक राहुल यादव फाजिलपुरिया (Fazilpuria) की संपत्ति ED जब्त कर सकती है। इसको लेकर गुरुवार को लखनऊ में स्थित ED दफ्तर में एल्विश यादव से एक बार फिर पूछताछ की गई। प्रवर्तन निदेशालय (ED) राहुल फाजिलपुरिया (Fazilpuria) के गाने में इस्तेमाल सांपों को एल्विश से जोड़कर जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार ED जल्द ही एल्विश और राहुल की संपत्ति को जब्त कर सकती है। 

मेनिका गांधी के NGO की शिकायत पर हुई थी कार्रवाई

दरअसल इस मामले की शुरुआत तब हुई थी जब मेनका गांधी की NGO की शिकायत पर नवंबर 2023 को कुछ सपेरों को पकड़ा गया था। वहां से रेव पार्टी में सांप के जहर की सप्लाई का मामला प्रकाश में आया था। जिसके बाद नोएडा में एल्विश (Elvish Yadav) के खिलाफ केस दर्ज किया गया और इसी केस में एल्विश यादव की गिरफ्तारी हुई। इसी मामले को आधार बनाकर ED ने केस दर्ज किया और अपनी जांच शुरू की।

दिल्ली के बड़े-बड़े होटलों में रेव पार्टी के लिए होती थी सांप के जहर की सप्लाई

ED की जांच में पता चला कि दिल्ली-एनसीआर के बड़े-बड़े होटलों, क्लबों और फॉर्म हाउस में रेव पार्टियों के लिए सांप का जहर मुहैया कराया जाता है। जब इसकी जांच आगे बढ़ी तो इस केस में राहुल यादव फाजिलपुरिया का नाम सामने आया था। जिसके बाद ED ने फाजिलपुरिया (Fazilpuria) से 10 घंटे तक पूछताछ की। इसी केस में गुरुवार को एल्विश यादव (Elvish Yadav) भी पूछताछ के लिए ED दफ्तर पहुंचे थे।

8 घंटे की गई पूछताछ

लखनऊ ED दफ्तर में पहुंचे एल्विश यादव (Elvish Yadav) से 8 घंटे पूछताछ की गई। एजेंसी के अफसरों ने एल्विश यादव से रेव पार्टियां आयोजित करने के लिए कितनी फीस ली और उससे अबतक कितनी संपत्ति बनाई, इसपर सवाल किए। हालांकि एल्विश यादव ने कई सवालों का जवाब नहीं दिया। एल्विश यादव से ईडी के अधिकारी संतुष्ट नहीं हुए। ईडी फिर से उन्हें पूछताछ के लिए बुला सकती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵