नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के लिडवास इलाके में आतंवादियों के खिलाफ भारतीय सेना ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को सुरक्षा बलों ने आतंकियों की साजिश को नाकाम करते हुए ऑपरेशन महादेव के तहत तीन आतंकियों को ढेर किया है। भारतीय सेना की आतंकियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन महादेव’ के तहत यह बड़ी कार्रवाई है। जिसमें तीन आतंकियों को मार गिराया है। इसमें पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा भी शामिल है।
ऑपरेशन महादेव में तीन आतंकी ढेर
इस ऑपरेशन महादेव में मारे गए आतंकवादियों के पहलगाम हमले में शामिल होने की आशंका है। मिली जानकारी के मुताबिक, आतंकी द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) से जुड़े थे। यह कार्रवाई भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन महादेव के तहत किया गया। बारिश के दिनो में आतंकियों की बढ़ती गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षाबलों ने इलाके में पहले से सर्च ऑपरेशन चला रहे थे, इस दौरान इलाके में आतंकियों के होने की गतिविधि का पता चला तो मुठभेड़ में तीनों आतंकी मारे गए।
घने जंगल के बीच ऑपरेशन जारी
श्रीनगर के बाहर का इलाका लिडवास और घन जंगलों वाला क्षेत्र है, जो त्राल से पहाड़ी वाले रास्ते के ज़रिए जुड़ता है। इस इलाके में पहले भी TRF की आतंकी गतिविधियों की जानकारी खुफियां एजेंसियों को लगी थी। इस ऑपरेशन को सेना की चिनार कॉर्प्स लीड कर रही है, जिसने 3 आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की।
दो दिन पहले ही आतंकी मोमेंट का पता चला
फिलहाल, CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन दाछीगाम के जगल के ऊपरी हिस्सों में जारी है। यह वही क्षेत्र है जहां जनवरी में भी TRF का एक ठिकाना तबाह किया गया था। कहा जा रहा है कि, यहां पर दो दिनों पहले संदिग्ध गतिविधियों का पता चला था।
कई और आतंकी छिपे होने की आशंका
दाछीगाम के इस घने जंगल के बीच सोमवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान अचानक गोलीबारी हुई थी, जिससे इलाके में तनाव फैल गया था। इसके बाद सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया और ऑपरेशन को तेज कर दिया था। सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि जंगलों में अभी भी TRF के और आतंकी छिपे हो सकते हैं।
फिलहाल जारी है ऑपरेशन
टीआरएफ का यहीं ग्रुप हाल ही में LoC के पास लैंड माइन ब्लास्ट की जिम्मेदारी भी ली थी, जिसमें एक जवान शहीद हुआ था और तीन घायल हुए थे। वही, लोकल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे ऑपरेशन के चलते घरों में ही रहें और क्षेत्र से दूर रहें। इलाके में सुरक्षा बलों की भारी तैनाती है और ऑपरेशन अभी भी जारी है।




