back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अखिलेश यादव एंड कम्पनी के भाग्य में केवल मुंगेरीलाल के हसीन सपने: केशव मौर्य

आगरा, 28 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा की सरकार में गुंडों, अपराधियों, दंगाइयों से पुलिस के जवान डरते थे। कहा कि अखिलेश यादव एंड कम्पनी के भाग्य में केवल मुंगेरीलाल के हसीन सपने हैं। आगरा की छावनी विधानसभा में आज यूपी के उपमुख्यमंत्री मौर्य ने विपक्षी पार्टियों पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता ने 2017 के चुनाव में भाजपा को आशीर्वाद दिया था और आगरा की सभी नौ सीटों पर कमल का फूल खिलाया था। वह एक बार फिर सभी सीटों पर कमल खिलाएगी। मौर्य ने कहा कि सपा शासन में राज्य केवल दंगों के कारण जाना जाता था। सपा के कार्यकाल में 700 दंगे हुए थे, जबकि भाजपा की पांच साल की सरकार में यूपी में एक भी दंगा हुआ। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने अपनी प्राथमिकता में सबसे ऊपर कानून व्यवस्था को रखा ताकि 24 करोड़ लोगों को सुरक्षा का माहौल दिया जा सके। इसका असर यह है के आज अगर सबसे ज्यादा कोई भयभीत है तो अपराधी, भ्रष्टाचारी और दंगाई हैं। अगर कोई निर्भीक है तो वह आगरा समेत समूचा उत्तर प्रदेश। कहा कि सपना देखना अच्छी बात है, लेकिन सपना मुंगेरीलाल सरीखा नहीं होना चाहिए जिसे अखिलेश यादव और उनकी कंपनी देख रही है। उनको लगता है कि सत्ता में उनकी वापसी होगी। सपा का आगरा में खाता नहीं खुलेगा। उत्तर प्रदेश दूर की बात है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने कैराना से लोगों को पलायन करने के लिए मजबूर किया था, उनको सपा गठबंधन ने अपना प्रत्याशी बना दिया है। अपनी पार्टी और सरकार का पक्ष लेते हुए मौर्य ने कहा कि भाजपा सुशासन और विकास करने वाली पार्टी है। दंगा मुक्त प्रदेश की गारंटी देने वाली पार्टी है। –आईएएनएस विकेटी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...