नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 पर देश का सबसे बड़ा आयोजन आंध्र प्रदेश राज्य के विशाखापट्टनम में होने जा रहा है, जहां आज 21 जून 2015 में पहली बार योग दिवस मनाया गया था। वहीं इस बार देश 11वें योग दिवस को सेलिब्रेट करेगा। जिसमें हर साल नरेंद्र मोदी और उनके तमाम मंत्री योग दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा लेते है। इस बार विशाखापट्टनम में रामकृष्ण बीच पर योग का महाकुंभ होगा। जानें इस कार्यक्रम में कौन-कौन लेगा भाग ।
बता दें, आज 21 जून को देश 11वें योग दिवस को सेलिब्रेट कर रहा है। 21 जून 2015 में पहली बार योग दिवस मनाया गया था। वही इस बार पीएम मोदी और उनके साथ आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और आयुष एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री प्रतापराव जाधव विशाखापत्तन में होने वाले योग कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। इस कार्यक्रम में पांच लाख से ज्यादा लोग एकसाथ योग करेंगे।
ये है पीएम मोदी के मंत्रियों का कार्यक्रम
इस बार योग दिवस पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में शामिल होगें।
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू योग दिवस के अवसर पर देहरादून में शामिल होगें।
केंद्रीय राज्य मंत्री एस पी सिंह बघेल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में आगरा में उपस्थित रहेंगे।
केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में इंदौर के राजवाड़ा में सामूहिक योग कार्यक्रम में भाग लेंगे।
केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर झारखंड के पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र के भव्य कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद शाहजहांपुर में आयोजित होने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित होगें।
केंद्रीय राज्य मंत्री बी एल वर्मा कानपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में हिस्सा लेगें।
इस बार सबसे बड़ा सामूहिक कार्यक्रम बनने जा रहा है ‘योग संगम’
गौरतलब है कि, इस बार 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में अब तक 4 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए हैं, जिसमें एक रिर्पोट के अनुसार, देश में पहले कभी किसी कार्यक्रम में इतनी बड़ी संख्या में भागीदारी नहीं हुई है। बता दें, 21 जून, 2025 को सुबह 6:30 बजे से 7:45 बजे तक आयोजित होने वाला योग संगम में आईआईटी, आईआईएम, कॉर्पोरेट कंपनियों, एनजीओ से लेकर आम लोगों के हर क्षेत्र के लोग इस अभियान से जुड़ेगें। जिसे 21 जून को पूरे देश में लाखों जगहों पर एक साथ योग किया जाएगा।
रजिस्ट्रेशन के मामले में राजस्थान और आंध्र प्रदेश सबसे आगे
योग संगम कार्यक्रम के लिए इस बार के मामले में राजस्थान और आंध्र प्रदेश सबसे आगे है, जहां राज्यवार 1.38 लाख से अधिक संगठनों ने रजिस्ट्रेशन करायाहै। वहीं उत्तर प्रदेश में 1 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए तो मध्य प्रदेश में 26,159, गुजरात में 19,951, हिमाचल प्रदेश में 12 हजार संगठनों ने हिस्सेदारी के लिए पंजीकरण कराया। इस साल योग दिवस का थीम है “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग जो ये संदेश देती है कि योग सिर्फ शरीर नहीं, बल्कि पूरी धरती के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।





