नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। AI इंजीनियर अतुल सुभाष मोदी सुसाइड केस ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, अब आरोपी पत्नी निकिता सिंघानिया और ससुराल के अन्य सदस्यों ने अतुल सुभाष मोदी सुसाइड मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक अर्जी दाखिल की है। इन लोगों ने अपनी गिरफ्तार से बचने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल की है।
निकिता सिंघानिया ने हाईकोर्ट में दाखिल की अग्रिम जमानत अर्जी
मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा सिंघानिया, साले अनुराग सिंघानिया और सुशील सिंघानिया ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए यह अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल की है। रिपोर्ट के अनुसार, 13 दिसंबर 2024 को इलाहाबाद हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में यह अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल की गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट इस मामले में मंगलवार या बुधवार को सुनवाई कर सकता है।
अतुल का परिवार सिंघानिया परिवार की अर्जी का विरोध करेगा
वहीं आरोपी पत्नी निकिता सिंघानिया का परिवार इस मामले में जल्द सुनवाई की मांग को लेकर सोमवार को ही इलाहाबाद हाईकोर्ट में केस को मेंशन करने की तैयारी में लगा हुआ है। आरोपी पत्नी निकिता सिंघानिया का परिवार सोमवार को इस केस को मेंशन करके अपनी अग्रिम जमानत अर्जी पर उसी दिन या फिर जल्द से जल्द सुनवाई करने की गुहार लगाएगा। बता दें कि सुसाइड करने वाले अतुल सुभाष मोदी का परिवार सिंघानिया परिवार की इस अग्रिम जमानत अर्जी के खिलाफ अपना सख्त विरोध दिखा सकते हैं।
कर्नाटक पुलिस ने सिंघानिया परिवार को भेजा नोटिस
मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, अतुल सुभाष के परिवार की तरफ से अभी तक कैविएट याचिका दाखिल करने की कोई जानकर नहीं मिली है। वहीं सिंघानिया परिवार इलाहाबाद हाईकोर्ट में इस केस की पैरवी के लिए कई बड़े वकीलों का पैनल बैठा सकता है। बता दें कि कर्नाटकपुलिस ने 13 दिसंबर 2024 को मृतक अतुल सुभाष की पत्नी निकिता के भाई और अंकल को नोटिस भेजा है। कर्नाटक पुलिस ने इन्हें तीन दिन के भीतर पूछताछ के लिए पेश होने के लिए नोटिस जारी किया है। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, मृतक अतुल सुभाष के भाई की शिकायत के आधार पर कर्नाटक पुलिस निकिता सिंघानिया, निकिता सिंघानिया की मां, निकिता सिंघानिया के भाई और निकिता सिंघानिया के अंकल के खिलाफ FIR दर्ज कर चुकी है। वहीं सिंघानिया परिवार 12 दिसंबर 2024 की रात से फरार है।




