back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नई दिल्ली: एनएचआरसी ने आग लगने से हुई मृत्यु पर लिया संज्ञान, मुख्य सचिव, सीपी को जारी किया नोटिस

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने दिल्ली में लगी भीषण आग मामले पर स्वत: संज्ञान लेते हुए मुख्य सचिव, दिल्ली सरकार और पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी कर मामले में 4 सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट पेश करने को कहा है। दरअसल 19 मई 2022 को राष्ट्रीय राजधानी में एक और बड़ी आग की घटना में एक 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई और एक महिला सहित छह अन्य घायल हो गए थे, घटना मुस्तफाबाद के एक रिहायशी इलाके में इमारत की पहली मंजिल पर हुई जहां बिजली के सामान जैसे इनवर्टर और स्टेबलाइजर्स बनाए जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री बिना लाइसेंस के चल रही थी। आयोग ने कहा है कि, यदि यह सही है तो यह पीड़ितों के मानव अधिकारों का उल्लंघन है। वहीं मांगी गई रिपोर्ट में दोषियों के खिलाफ की गई कार्रवाई, मृतक के परिजनों को मुआवजे का भुगतान और घटना के दौरान घायल हुए पीड़ित श्रमिकों को प्रदान किए जा रहे चिकित्सा उपचार की स्थिति शामिल है, प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। आयोग के मुताबिक, दिल्ली में बार बार आग की घटनाओं से बचने के लिए, दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग बहु-मंजिला इमारतों और दिल्ली क्षेत्र में ऐसे सभी भवन जिनके पास लाइसेंस नहीं है और अग्नि सुरक्षा मानदंडों को बनाए नहीं रखते हैं, शीघ्रता से उनकी अग्नि लेखा परीक्षा शुरू करें और एक रिपोर्ट भी पेश करने को कहा है। आयोग ने आगे देखा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बड़ी संख्या में कारखाने और अन्य वाणिज्यिक इकाइयां हैं, जो बिना लाइसेंस और निवासियों, श्रमिकों के लिए उचित सुरक्षा व्यवस्था के बिना चल रही हैं। वाणिज्यिक गतिविधियों में सुरक्षा मानदंडों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों की तत्काल आवश्यकता है। –आईएएनएस एमएसके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...